फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Bike riding miscreants spread terror by firing three rounds in the air

Deoria News: बाइक सवार बदमाशों ने तीन राउंड हवाई फायरिंग कर फैलाया दहशत

Tue, 03 Sep 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 03 Sep 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Bike riding miscreants spread terror by firing three rounds in the air
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बैरौना गांव में रविवार मध्य रात दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने तीन राउंड हवाई फायरिंग कर गांव में दहशत फैला दिया। फायरिंग की आवाज सुन जैसे ही गांव वालों ने अपने छतों पर चढ़कर टार्च जलाना शुरू किया। लोगों के जगने पर बदमाश कहीं छिप गए। उधर, गांव के एक शख्स ने कहा कि जैसे ही मैंने अपने घर के पीछे की खिड़की खोली एक बदमाश ने एक राउंड फायरिंग कर अन्य साथियों संग भाग निकले। शख्स ने थाने पहुंच तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ऐसे किसी भी घटना से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के बैरौना गांव निवासी विद्यासागर दूबे रविवार रात को भोजन कर अपने घर सो गए। बताया जा रहा है कि मध्य रात में उनके घर के पीछे दो राउंड गोली चलने की आवाज सुन पड़ोसी सुरेन्द्र शर्मा ने उनके पास फोन कर कहा कि आपके घर के पीछे गोली चली है। थोड़ा देखिए कौन लोग हैं। इसके बाद गांव वालों ने अपने-अपने छतों पर चढ़कर टार्च जलाना शुरू किया। इस दौरान बदमाश कहीं छिप गए। उधर, जैसे ही विद्यासागर दूबे ने अपने घर के पीछे वाले कमरे की खिड़की खोली। बदमाश फिर एक राउंड फायरिंग कर गांव में दहशत फैलाते हुए बाइक लिए तेज गति से भाग निकले।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस का कहना है कि बैरौना में पुलिस पिकेट भी है। ऐसे में इस तरह की कोई बात होती तो थाने को जरूर जानकारी हुई होती। गांव वालों ने भी रात में कोई जानकारी नहीं दी। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed