फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: A student from All India quota took admission in the new session of MBBS.

Deoria News: एमबीबीएस के नए सत्र में ऑल इंडिया कोटे के एक छात्र ने लिया दाखिला

Thu, 29 Aug 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 29 Aug 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: A student from All India quota took admission in the new session of MBBS.
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस प्रथम वर्ष 2024 में छात्रों के ऑल इंडिया कोटे का प्रवेश का शुरू कर दिया गया है। छात्र आने लगे हैं। बुधवार को एक छात्र पहुंचा उसके प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की गई। अब तक तीन छात्र आएं हैं। इस कोटा से आने वाले छात्रों का दाखिला 29 अगस्त तक चलेगा, जबकि प्रदेश के कोटे के छात्रों का प्रवेश 31 अगस्त से शुरू होगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में सौ सीटे हैं। इसमें ऑल इंडिया कोटा की 15 और प्रदेश के कोटे की 85 सीटे हैं। पहली काउंसिलिंग में जिन छात्रों को कॉलेज एलाॅट हुआ है, उनका प्रवेश लिया जा रहा है। ऑल इंडिया कोटे के प्रवेश के दूसरे दिन बरेली का एक छात्र पहुंचा, जबकि पहले दिन मंगलवार को दो छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले की एक छात्रा और वाराणसी का एक छात्र शामिल था। दोनों ने प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की। इस कोटे का प्रवेश बृहस्पतिवार तक चलेगा। इसके बाद 31 अगस्त से 5 सितंबर तक प्रदेश के कोटे के छात्रों का प्रवेश किया जाएगा।
विज्ञापन


ये हैं प्रवेश समिति में

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने प्रवेश समिति गठित की है। इसके लिए फार्माकलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जमाल हैदर को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि पैथाेलॉजी विभाग की सहायक आचार्य रितिका जायसवाल, कम्युनिटी मेडिसिन के सहायक आचार्य पुरुषोत्तम कुमार, माइक्रोबायोलाॅजी के सहायक आचार्य प्रांशु पांडेय को समिति का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को कराना होगा मेडिकल
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश के छात्रों को पांच विभागों के डॉक्टरों से मेडिकल कराना होगा। इसमें मेडिसिन, सर्जरी, नेत्र रोग, ईएनटी, मानसिक रोग शामिल है। जबकि छात्राओं को स्त्री रोग विभाग में भी मेडिकल कराना होगा।

इन कर्मचारियों की लगाई गई है ड्यूटी
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले छात्रों का फार्म भरने से लेकर सभी कागजी कार्रवाई पूरी कराने के लिए आठ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें वरिष्ठ सहायक अजीत पाल गौतम, वेतन विभाग के पटल सहायक शुभम जायसवाल, छात्र अनुभाग के पटल सहायक अनुराधा गुप्ता, लेखा अनुभाग के मुकेश वर्मा, बायोकेमेस्ट्री के पटल सहायक कृष्णा गुप्ता के अलावा एमपीडब्लू विद्या सागर, धर्मेश दूबे को शामिल हैं।

कोट
एमबीबीएस 2024 प्रथम वर्ष के ऑल इंडिया कोटा के छात्रों का प्रवेश शुरू हो गया है। बुधवार को एक छात्र आया। प्रवेश 29 अगस्त तक चलेगा। प्रदेश कोटे का प्रवेश 31 अगस्त से शुरू होगा।
डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed