{"_id":"66ce5a90b678a3feb1016284","slug":"deoria-news-117-roadways-buses-will-do-duty-in-the-upcoming-police-recruitment-examination-10-will-be-reserved-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-133778-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा में रोडवेज की 117 बसें करेंगी ड्यूटी, 10 रहेंगी रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा में रोडवेज की 117 बसें करेंगी ड्यूटी, 10 रहेंगी रिजर्व
Wed, 28 Aug 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा का अगला चरण 30 व 31 अगस्त को आयोजित होगा। इसमें भी रोडवेज बाहरी जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को सहूलियत देगा। इसके अंतर्गत दो दिनों की परीक्षा के लिए 117 बसें स्पेशल परीक्षा ड्यूटी करेंगी। इसके अलावा 10 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा, ताकि किसी के खराब होने या अन्य तकनीकी गड़बड़ी के दौरान इनका इस्तेमाल किया जा सके।
देवरिया डिपो में 73 निगम की एवं 127 अनुबंधित बसों का संचालन वर्तमान में हो रहा है। पुलिस भर्ती को लेकर इधर अब अगले चरण में दो दिनों तक होने वाली इस परीक्षा के लिए रोडवेज ने अपनी तैयारियां दुरुस्त करनी शुरू कर दी है। 30 अगस्त को दो पालियों में होने वाली परीक्षा में अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया सहित अन्य जिलों के कुल 8544 अभ्यर्थी यहां के दस केंद्रों पर परीक्षा देंगे। इसके लिए 29 अगस्त को ही इन संबंधित जिलों के अभ्यर्थियों को लाने के लिए यहां की बसें उन जगहों पर रवाना हो जाएंगी। संचालन की यह व्यवस्था 29, 30 व 31 अगस्त तक अभ्यर्थियों को उनके जिले में पहुंचाने तक बनी रहेगी।
मंगलवार को भेजी गई लखनऊ व कानपुर के लिए बसें
पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए रोडवेज ने 22 अगस्त से ही अपनी लंबी दूरी की सेवाओं पर ब्रेक लगा दिया था। इससे लखनऊ, कानपुर व दिल्ली जाने वाले अधिकांश यात्री ट्रेनों से ही जा रहे हैं। हालांकि मंगलवार को कुछ बसों को लखनऊ व कानपुर के लिए भेजा गया। इनके बुधवार तक आ जाने की उम्मीद है। दिल्ली के लिए प्राय: दो बसें चल रही थीं, जो इस समय पूरी तरह बंद हैं। निगम के अधिकारियों ने भी पूरी परीक्षा समाप्त होने के बाद ही इस रूट पर बसों का संचालन करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
कोट
पुलिस भर्ती परीक्षा आगामी 30 व 31 अगस्त को होनी है। कुल 117 बसों को इसके लिए तैयार रखा जाएगा, आपात स्थिति के लिए 10 बसें रिजर्व में रहेंगी। 29 अगस्त को इन बसों को मऊ, बलिया, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर आदि जिलों में जाकर वहां के परीक्षार्थियों को यहां लाएंगी। लखनऊ व कानपुर के लिए कुछ सेवाओं को मंगलवार को भेजा गया। दिल्ली रूट पर अभी संचालन पर रोक रहेगी।
-मो. इरफान, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक