फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria nagarpalika 19 marks down in national ranking0

नेशनल रैंकिंग में 19 अंक लुढ़की देवरिया नगर पालिका

Fri, 21 Aug 2020 02:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
deoria nagarpalika 19 marks down in national ranking0
नेशनल रैंकिंग में 19 अंक लुढ़की देवरिया नगर पालिका
विज्ञापन

जोनल रैंकिंग में नगर निकायों ने मारी बाजी, पिछले सर्वेक्षण में नगर पालिका को मिली थी 193वीं रैंक, अबकी बार 212
छह हजार में से 2358 अंक ही ला पाई शहर की नगर पालिका
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में बेहतर प्रदर्शन करने वाली नगर पालिका 2020 के सर्वेक्षण में 19 अंक लुढ़क गई है। बृहस्पतिवार को आए स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम में नगर पालिका परिषद देवरिया को प्रदेश में 32वीं व नेशनल रैंकिंग में 212वीं रैंक हासिल हुई है। जोनल रैंकिंग में जिले की सभी नगर पंचायतों ने बाजी मारी है। हाल ही में सृजित हुई नगर पंचायत बरियारपुर की रैंकिंग में 603 अंक का सुधार हुआ है। पिछली बार बरियारपुर को 634 अंक मिले थे, अबकी बार 31वीं रैंक हासिल हुई है। दसवीं रैंक प्राप्त कर गौरीबाजार नगर पंचायत ने जिले में सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। 2019 के सर्वेक्षण में इसे 82वीं रैंक मिली थी। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद गौरा बरहज ने 44 अंक, रुद्रपुर नगर पंचायत ने 28 अंक, मझौलीराज ने 39 अंक, भटनी ने सात अंक, रामपुर कारखाना ने 20 अंक, लार ने 264 अंक, सलेमपुर ने 303 अंक व भाटपाररानी नगर पंचायत ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के मुकाबले 2020 में 384 अंक की बढ़त दर्ज कराई है।
स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग एक नजर में
नगर निकाय एसएस 2020 एसएस 2019
देवरिया 212 193
बरहज 89 133
रुद्रपुर 72 100
गौरीबाजार 10 82
मझौलीराज 140 179
भटनी 154 161
रामपुर कारखाना 169 189
लार 58 322
सलेमपुर 138 441
भाटपाररानी 211 595
बरियारपुर 31 634
नोट- नगर पालिका परिषद देवरिया की रैंकिंग नेशनल व अन्य सभी नगर निकायों की रैंकिंग जोनल है।
इनसेट
ऐसे हुआ स्वच्छ सर्वेक्षण 2020
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 सभी नगर निकायों में चार जनवरी से 31 जनवरी तक चला। इसमें सिटीजन फीडबैक, प्रमाणीकरण, नागरिक सेवाओं व प्रत्यक्ष अवलोकन पर अलग-अलग 1500 अंक निर्धारित किए गए थे। कुल छह हजार अंक में देवरिया नगर पालिका को 2358 प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
स्वच्छता रैंकिंग में लुढ़कने के कारणों की समीक्षा की जा रही है। अलग-अलग बिंदुओं पर प्राप्त हुए स्कोर का आकलन करने पर जो कारण सामने आएगा उसे दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसपी सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed