फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Murder News Father, son and daughter shot, wife and second daughter beaten to death

देवरिया जघन्य हत्याकांड: दो परिवार और छह हत्याएं... पोस्टमार्टम के दौरान शवों का हाल देख डॉक्टर भी हैरान

Tue, 03 Oct 2023 12:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Oct 2023 12:38 PM IST
सार

देवरिया के कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या से आक्रोशित पूर्व जिला पंचायत सदस्य पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की गोली मारकर और धारदार से वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Deoria Murder News Father, son and daughter shot, wife and second daughter beaten to death
देवरिया जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला में हुई छह लोगों की हत्या बड़े ही जघन्य तरीके से की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सत्यप्रकाश के परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर व अन्य दो की पीटकर धारदार हथियार से हत्या की गई।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम के मुताबिक सत्यप्रकाश दुबे, बेटी सलोनी और बेटे गांधी को हमलावरों ने गोली मारी थी, जबकि किरन के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की थी। बेटी नंदनी की भी पीट-पीट कर हत्या की गई है। साफ है कि हत्यारोपी असलहों से लैस थे, उनके पास पिस्टल, रायफल व अन्य असलहे मौजूद थे। 
विज्ञापन


घर में घुसते ही फायरिंग की गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। इस भीड़ के साथ धारदार हथियार, चाकू, दाव, हसिया से हमला किया गया है। कितने लैस होकर आए थे यह भी बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य की भी पीटकर की गई है हत्या
पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो उनकी भी हत्या धारदार हथियार और पीट-पीटकर की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण यही दर्ज है। शवों की हालत देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।
 

एक परिवार के पांच लोगों समेत छह की हत्या
आपको बता दें कि देवरिया के कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या से आक्रोशित पूर्व जिला पंचायत सदस्य पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की गोली मारकर और धारदार से वार कर हत्या कर दी। 

सबसे छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों त्वरित सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके बाद दोपहर होते-होते प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार हेलीकॉप्टर से देवरिया पुलिस लाइंस पहुंच गए। 

 

दल-बल के साथ दोनों उच्चाधिकारियों ने लेहड़ा टोला में घटनास्थल का निरीक्षण किया। यहां पीड़ित दोनों परिवारों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।

 

देवरिया के फतेहपुर के अभयपुर टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव (45) का उसी गांव के लेड़हा टोला निवासी सत्यप्रकाश दुबे से लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। सत्यप्रकाश के भाई ज्ञानप्रकाश ने अपने हिस्से की दस बीघा जमीन प्रेमचंद यादव को बैनामा कर दी है। विवाद की जड़ यह जमीन ही है जिसपर एक मुकदमा दीवानी न्यायालय में चल रहा है।

सोमवार की सुबह प्रेमचंद यादव बाइक से अपने खेतों का मुआयना करने गए थे। इसके बाद वह लेड़हा टोले पर सत्यप्रकाश दुबे के घर मुकदमे में सुलह-समझौते की बात करने चले गए। बातचीत के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि सत्यप्रकाश और उनके घर के लोगों ने प्रेमचंद यादव पर धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी।

हत्या की सूचना मिलने पर प्रेमचंद के घर और टोले के लोगों ने लाठी-डंडे और असलहे लेकर सत्यप्रकाश के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सत्यप्रकाश (50), उनकी पत्नी किरन (48), बेटी सलोनी (18), नंदनी (8) और पुत्र गांधी (15) को लाठी-डंडे से पीटकर कर और गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी। 


 

वहीं, दस साल का पुत्र अनमोल बुरी तरह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed