{"_id":"651e464469b31d85ad0e76e4","slug":"deoria-murder-case-dubey-family-son-devesh-says-government-should-give-strict-punishment-to-accused-2023-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria Case: 'मेरा परिवार खत्म करने वाले दानव जब मिट्टी में मिलेंगे तभी मिलेगी ठंडक' बेटा बोला- सजा दें योगीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria Case: 'मेरा परिवार खत्म करने वाले दानव जब मिट्टी में मिलेंगे तभी मिलेगी ठंडक' बेटा बोला- सजा दें योगीजी
Thu, 05 Oct 2023 11:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:33 AM IST
सार
सत्यप्रकाश दुबे परिवार के बेटे देवेश ने कहा कि आरोपियों सरकार आरोपियों को सख्त सजा दे। मेरा परिवार खत्म करने वाले दानव जब मिट्टी में मिलेंगे तभी मिलेगी ठंडक मिलेगी। हमारी जमीन छलकपट से हड़पी गई, सरकार उसे वापस दिलाए।
विज्ञापन
देवरिया हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया शहर के रामनाथ देवरिया स्थित एक आवास पर पुलिस की सुरक्षा में रखे गए सत्यप्रकाश दूबे का बड़ा बेटा देवेश अब भी सदमे में है। उसका कहना है जिन लोगों ने मेरे परिवार को खत्म कर दिया, सरकार उन्हें कठोर से कठोर सजा दे।
मेरे परिवार को निर्ममतापूर्वक समाप्त किया गया। हमला करने आए प्रेम के घर-परिवार के लोगों ने दानव का रूप ले लिया था। ऐसे दानवों को जब सरकार मिट्टी में मिलाएगी, तभी कलेजे को ठंड पहुंचेगी..।
यह कहते हुए देवेश रोने लगा। बोला- ऐसी आफत किसी के सामने न आए। छल-कपट से हमारी जो जमीन हड़पी गई, वह वापस मिलनी चाहिए। वह जमीन मेरे बाप-दादा की है। इस पर सिर्फ हमारा हक है।
विज्ञापन
अब मुझे ही करनी है दोनों भाइयों की परवरिश, सरकारी नौकरी दे सरकार : शोभिता
उधर, देवेश की बड़ी बहन शोभिता, अनमोल को देखकर गोरखपुर से लौटीं तो काफी सदमे में थीं। उन्होंने कहा- जिन छोटे भाइयो व बहनों को हंसते-खेलते देख खुश होती थी, उनका साथ छूट गया। एक भाई मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती है।

हमारे दिल पर क्या गुजर रही है, वह ही जानती हैं। मेरे दो भाई बचे हैं, मैं खुद एलएलबी कर रही हूं। सरकारी नौकरी अगर सरकार दे दे तो भाइयों की परवरिश हो जाए। सभी अपराधियों को ऐसी सजा मिले जो नजीर बने, ताकि फिर से किसी का परिवार बर्बाद न हो। ऐसे लोगों काे धरती पर रहने का कोई हक नहीं है।
ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसके तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।