फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria murder case Main accused Navnath Mishra arrested with rifle

देवरिया हत्याकांड: मुख्य आरोपी मिश्रा राइफल संग अरेस्ट; इसी से मारी थी सत्यप्रकाश की पत्नी और बच्चों को गोली

Sun, 08 Oct 2023 05:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Oct 2023 05:50 PM IST
सार

Deoria Murder Case: दो अक्तूबर को हुए सामूहिक हत्याकांड में सत्यप्रकाश दूबे, सलोनी और गांधी को गोली मारने वाले प्रेम यादव के ड्राइवर नवनाथ मिश्रा को पुलिस ने राइफल सहित गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Deoria murder case Main accused Navnath Mishra arrested with rifle
देवरिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी नवनाथ मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे उत्तर प्रदेश को हिला देने वाले देवरिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। देवरिया स्थित रुद्रपुर क्षेत्र के फतेहपुर के लेड़हा टोला में दो अक्तूबर को हुए सामूहिक हत्याकांड में सत्यप्रकाश दूबे, सलोनी और गांधी को गोली मारने वाले प्रेम यादव के ड्राइवर नवनाथ मिश्रा को पुलिस ने राइफल सहित गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में यह 21वीं गिरफ्तारी है। 

विज्ञापन

रविवार को एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी कुछ अन्य आरोपी इस घटना में शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसके तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापे, स्कूली बच्चे परिवार के साथ घरों में कैद
फतेहपुर गांव के लेड़हा टोला में सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में पुलिस कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मार रही है। पुलिस की कार्रवाई से आरोपियों के सगे-संबंधी भी सहमे हुए हैं। गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। गांव में हर आने-जाने वाले का रिकॉर्ड पुलिस तैयार कर रही है। वहीं, पुलिस की पहरेदारी से गांव में अन्य ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने लगी है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

गांव के हर मोड़ पर पुलिस के पहरे और आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलने की कार्रवाई की आशंका से ग्रामीण सहमे हैं। वह किसी बवाल की आशंका को देखते हुए पाल्यों को घरों से बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं। गांव में स्कूल बस भी नहीं पहुंच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed