फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria municipality declared ODF plus

ओडीएफ प्लस घोषित हुई शहर की नगर पालिका

Sat, 13 Mar 2021 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
deoria municipality declared ODF plus
ओडीएफ प्लस घोषित हुई शहर की नगर पालिका
विज्ञापन

देवरिया। सुलभ शौचालयों का मानक पूरा करते हुए नगर पालिका परिषद देवरिया ओडीएफ प्लस घोषित हुई है। केंद्र सरकार की ओर से थर्ड पार्टी से कराए गए वेरिफिकेशन में नगर पालिका को सात सौ अंक प्राप्त हुए हैं। इससे नगर पालिका की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार होगा।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत सभी नगर निकायों का स्वच्छता सर्वे हो रहा है। केंद्र सरकार की ओर से नामित थर्ड पार्टी ने कुछ दिनों पूर्व जिले के सभी नगर निकायों का औचक निरीक्षण किया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में नगर पालिका को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया है। इसके अलावा नगर पंचायत गौरीबाजार, सलेमपुर, लार, मझौलीराज, भाटपाररानी, भटनी, रूद्रपुर व नगर पालिका परिषद गौरा बरहज को पूर्व में ओडीएफ प्लस घोषित किया जा चुका है। ओडीएफ प्लस के लिए नगर निकायों के अपने यहां बने शौचालयों में 24 मानक पूरे करने होते हैं। सर्वेक्षण करने आई टीम आधुनिक सुविधाओं का परीक्षण कर नंबर देती है। सात सौ अंक प्राप्त करने वाली निकायों को ओडीएफ प्लस घोषित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed