फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria MP's speech got spoiled, earlier people used to lick leaves

Deoria News: देवरिया सांसद के बिगड़े बोल-कहा, पहले पत्तल चाटते थे लोग

Tue, 07 Nov 2023 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Deoria MP's speech got spoiled, earlier people used to lick leaves
सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने किया प्रेसवार्ता
-मुफ्त राशन वितरण के सवाल पर भड़के डॉ. रमापति राम त्रिपाठी
विज्ञापन


कहा- पहले गोबर से दाना निकाल कर खाते थे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी अपने बयान से विवादों में घिर गए हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान के उन्होंने कहा कि मुफ्त का राशन गरीब की आवश्यकता है। पहले लोग भूखों मरते थे.. पत्तल चाटते थे और हाथ पसारते थे। इसी देश में पशुओं के गोबर से दाना निकाल कर लोग खाते थे। सांसद के इस बयान के वायरल होते ही राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई।
दरअसल, सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी जिला पंचायत कैंपस आवास में सोमवार को पत्रकारों से रूबरू थे। मुफ्त का राशन रेवड़ी की तरह बांटे जाने के सवाल पर सांसद भड़क गए। उन्होंने पिछले दिनाें का हवाला देते हुए मुफ्त राशन वितरण को सही बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों की पीड़ा समझी। सबको जीने का हक है। सरकार की मंशा है कि देश का कोई व्यक्ति भूखे पेट नहीं सोए। यही सरकार का कर्तव्य है। इसलिए सरकार गरीबों में अनाज वितरण करा रही है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि देवरिया का औद्योगिक विकास गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की तर्ज पर करने का प्रयास कर रहा हूं। उसरा में डिस्टलरी प्लांट की स्थापना हो चुकी है। देवरिया में सात रेलवे ढालों पर अंडरपास बनने की मंजूरी मिल चुकी है। इसका काम शीघ्र ही शुरू होने जा रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन के तहत कायाकल्प हो रहा है। दोनों रेलवे स्टेशनों पर हवाई अड्डे जैसी सुविधाएं होंगी। इसी तरह बिजली व्यवस्था में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। मुफ्त खाद्यान्न योजना, आवास योजना, आयुष्मान योजना, मुद्रा ऋण योजना जैसी अनेक योजनाओं का लाभ भी जनता को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
प्रेसवार्ता के दौरान किसी ने रेवड़ियों की तरह अनाज बांटने का सवाल किया। इस पर मैंने पहले के समय में जो यथार्थ था, वही कहा। इसका तात्पर्य गलत नहीं था। सरकार संवेदनशील है और किसी को भूखे पेट नहीं सोने देने की ठान ली है। इसलिए सरकार गरीबों में अनाज वितरण करा रही है। मेरे बयान का आकलन लोग जैसे चाहें करें। मेरा कहने का उद्देश्य गलत नहीं था।
डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सदर सांसद, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed