{"_id":"652625461beb39d604068b18","slug":"deoria-mass-murder-prem-lawyer-raised-objection-on-measurement-2023-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया सामूहिक हत्याकांड: प्रेम के वकील ने पैमाइश पर लगाई आपत्ति, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया सामूहिक हत्याकांड: प्रेम के वकील ने पैमाइश पर लगाई आपत्ति, फैसला आज
Wed, 11 Oct 2023 10:02 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:02 AM IST
सार
पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के मकान पर प्रशासन की कार्रवाई के संबंध में दिन भर कचहरी में गहमागहमी रही। उधर, गांव में लोगों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर लगी रही।
विज्ञापन
बैरियाघाट चौराहे पर धारा 144 लागू पर पुलिस ने रोका सपा नेताओं का हुजूम
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले में फतेहपुर गांव के सामूहिक हत्याकांड के चार आरोपियों की घर से बेदखली की कार्रवाई मंगलवार को भी नहीं हो पाई। सोमवार को की गई जमीन की पैमाइश पर प्रेम यादव के वकील ने अदालत में आपत्ति लगा दी। मामले की सुनवाई के बाद तहसीलदार की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत अब बुधवार को फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार को अभयपुर में हत्याकांड के आरोपियों की जमीनों की पैमाइश की गई थी, जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव, परमहंस यादव और गोरख यादव समेत चार लोगों के मकान नवीन परती, वन विभाग और स्कूल की जमीन पर बने पाए गए हैं।
विज्ञापन
फील्डबुक तैयार कर राजस्व विभाग ने तहसीलदार कोर्ट में फाइल लगा दी है। इस मामले में प्रेम यादव के वकील गोपी यादव ने मंगलवार को तहसीलदार की अदालत में आपत्ति लगा दी। आपत्ति में पैमाइश को राजस्व संहिता के खिलाफ बताया गया है। इसके बाद अदालत में इस पर सुनवाई हुई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: इस महीने के अंत तक बन जाएगी तीसरी लाइन के लिए डीपीआर
Trending Videos
देर शाम तक कोर्ट के फैसले के इंतजार में लोग तहसील परिसर में ही जमे रहे। तहसीलदार ने आपत्ति पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को कोर्ट से फैसला आने के बाद अवैध कब्जेदारों पर बेदखली की कार्रवाई हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: दोनों पक्षों से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, बैरियर पर पुलिस ने रोका, बहस के बाद पहुंचा गांव
वहीं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के मकान पर प्रशासन की कार्रवाई के संबंध में दिन भर कचहरी में गहमागहमी रही। उधर, गांव में लोगों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर लगी रही।
इसे भी पढ़ें: दोनों पक्षों से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, बैरियर पर पुलिस ने रोका, बहस के बाद पहुंचा गांव
वहीं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के मकान पर प्रशासन की कार्रवाई के संबंध में दिन भर कचहरी में गहमागहमी रही। उधर, गांव में लोगों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर लगी रही।