फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DPR for the third line will be made by the end of this month

बदल रहा है गोरखपुर: इस महीने के अंत तक बन जाएगी तीसरी लाइन के लिए डीपीआर

Wed, 11 Oct 2023 12:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Oct 2023 12:47 PM IST
सार

तीसरी लाइन का जो काम चल रहा है, उसके तहत अब डोमिनगढ़ स्टेशन पर नई लाइन बिछाई जानी है। लेकिन दशहरा से छठ तक इस रूट पर ट्रेनों की भीड़ को देखते हुए काम को 15 नवंबर के बाद शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
DPR for the third line will be made by the end of this month
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

डोमिनगढ़ से खलीलाबाद तक प्रस्तावित तीसरी लाइन के लिए सर्वे के आधार पर डीपीआर बनाने का काम इसी महीने पूरा हो जाएगा। इसके अलावा कुसुम्ही से बैतालपुर तक के सर्वे की रिपोर्ट भी मिल जाएगी। अब तीसरी लाइन खलीलाबाद से बैतालपुर तक बनेगी, जबकि पहले यह डोमिनगढ़ से कुसम्ही के बीच ही प्रस्तावित थी।

विज्ञापन


गोरखपुर स्टेशन पर हर दिन 150 से अधिक ट्रेनों के अलावा 40 से अधिक मालगाड़ियों का आवागमन होता है। नकहां जंगल और सहजनवा में रैक प्वाइंट बन जाने के बाद इस रूट पर मालगाड़ियों की आवाजाही बढ़ी है। इसे देखते हुए पिछले साल डोमिनगढ़ से कुसुम्ही के बीच तीसरी लाइन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन


इसमें से कैंट से कुसम्ही के बीच तीसरी लाइन का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद डोमिनगढ़ से गोरखपुर जंक्शन और गोरखपुर जंक्शन से कैंट जंक्शन के बीच काम होना है। इसके साथ ही अब इस तीसरी लाइन को डोमिनगढ़ से खलीलाबाद और कुसम्ही से बैतालपुर तक बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: धुरियापार में नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए 823 करोड़ की दरकार, शासन से लगाई गुहार
 

Trending Videos

डोमिनगढ़ से खलीलाबाद तक इस लाइन पर सर्वे का भी काम हो चुका है। अब इसका डीपीआर बनाया जा रहा है। लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले इस हिस्से का डीपीआर 31 अक्तूबर से पहले प्रस्तुत करना है, जिससे कि इस पर बजट आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो सके। इसके अलावा कुसम्ही से बैतालपुर तक के हिस्से का सर्वे वाराणसी रेल मंडल के अधीन हो रहा है। सर्वे का काम भी इसी महीने पूरा करना है, जिससे कि डीपीआर जल्दी बनाया जा सके।

इसे भी पढ़ें: बिना बरसे वापस लौटा दक्षिण-पश्चिम मानसून, अब पूरे महीने सताएगी गर्मी

त्योहार बाद शुरू होगा डोमिनगढ़ पर काम

तीसरी लाइन का जो काम चल रहा है, उसके तहत अब डोमिनगढ़ स्टेशन पर नई लाइन बिछाई जानी है। लेकिन दशहरा से छठ तक इस रूट पर ट्रेनों की भीड़ को देखते हुए काम को 15 नवंबर के बाद शुरू कराया जाएगा।

रेल अफसरों का कहना है कि इस मेन लाइन पर काम के लिए रूट ब्लॉक करना होगा। इसके लिए बड़ी संख्या में ट्रेनों के निरस्तीकरण व मार्ग परिवर्तन की जरूरत होगी, इसीलिए इस काम को त्योहार बाद ही कराया जाना उचित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed