फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria mass Murder Devesh performed Pind Daan amidst tears

देवरिया सामूहिक हत्याकांड: आंसुओं की धारा के बीच देवेश ने किया पिंडदान, ब्रह्मभोज में जुटी भीड़

Sat, 14 Oct 2023 11:02 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 14 Oct 2023 11:02 AM IST
सार

देवरिया सामूहिक हत्याकांड में देवेश के पिता सत्यप्रकाश दुबे सहित पांच लोगों को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने मार डाला। इसके बाद देवेश की बड़ी बहन की तहरीर पर 27 नामजद सहित पचास अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें से अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन
Deoria mass Murder Devesh performed Pind Daan amidst tears
पिंडदान करता देवेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में फतेहपुर के लेड़हा टोले पर शुक्रवार को सामूहिक हत्याकांड में एक परिवार में मारे गए पांच लोगों के शहर के कतरारी चौराहे पर एक मैरिज हाल में आयोजित ब्रह्मभोज में आए लोगों की आंखें नम हो गईं। दूसरी तरफ सुबह गांव के बगीचे में चल रहे श्राद्ध संस्कार के दौरान देवेश ने अपने पांचों परिजनों को आंसुओं की धारा के बीच पिंडदान दिया। इस दौरान वह घर के दरवाजे पर ब्राह्मण भोजन के दौरान गुमसुम और गुस्से में दिखा। एक साथ पांच लोगों का श्राद्ध संस्कार देख लोग भावुक हो गए।

विज्ञापन


सामूहिक हत्याकांड में देवेश के पिता सत्यप्रकाश दुबे सहित पांच लोगों को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने मार डाला। इसके बाद शासन ने घटना में देवेश की बड़ी बहन शोभिता की तहरीर पर 27 नामजद सहित पचास अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें से अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ज्ञानप्रकाश से खरीदी भूमि का बैनामा निरस्त करने की तैयारी शुरू, खामियां मिलने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को देवेश गांव में अपने मृतक परिजनों का एकादश किया। शुक्रवार की सुबह वह देवरिया से श्राद्ध संस्कार करने को पहुंचा, तो रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। देवरिया से आए आचार्यों ने श्राद्ध के दौरान पिंडदान कराया। इस दौरान देवेश कई बार भावुक होकर रोने लगा। मौजूद रिश्तेदार और आचार्यों ने उसे ढांढस बंधाकर दोपहर बाद तक कार्यक्रम पूर्ण कराया।

इसे भी पढ़ें: देवरिया हत्याकांड: प्रेम की पत्नी ने दर्ज केस पर खड़ा किया सवाल, बोली- पति के असली कातिलों पर एफआईआर

इस दौरान पुलिस की चौकस व्यवस्था रही। पुलिस श्राद्ध के दौरान आने जाने वाले हर रिश्तेदारों से पूछताछ की। देर शाम कार्यक्रम करने के बाद देवेश देवरिया लौट गया। दरवाजे पर कार्यक्रम के दौरान गांव की कुछ महिलाएं भी पहुंचीं। हर कोई सामूहिक हत्या को लेकर नियति और विवाद के पीछे कारण को कोस रहा था। वहीं शाम को ब्रह्मभोज कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के नेता, कार्यकर्ता सहित अन्य लोग पहुंचे और सत्यप्रकाश दुबे, उनकी पत्नी किरन, सलाेनी, नंदनी, गांधी को श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें: देवरिया में पूर्व सीएम अखिलेश के आगमन पर सियासत गरमाई, प्रशासन तैयारी में जुटा
 

ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed