{"_id":"65284242603c53cda30ef434","slug":"preparation-action-started-to-cancel-the-deed-of-land-purchased-from-gyan-prakash-dubey-if-flaws-are-found-the-deed-will-be-canceled-deoria-news-c-7-1-gkp1006-335249-2023-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ज्ञानप्रकाश से खरीदी भूमि का बैनामा निरस्त करने की तैयारी शुरू, खामियां मिलने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ज्ञानप्रकाश से खरीदी भूमि का बैनामा निरस्त करने की तैयारी शुरू, खामियां मिलने पर होगी कार्रवाई
Fri, 13 Oct 2023 03:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Fri, 13 Oct 2023 03:01 PM IST
सार
देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
देवरिया हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रशासन अब सामूहिक हत्याकांड के शिकार सत्यप्रकाश दूबे के भाई ज्ञान प्रकाश दूबे से खरीदी भूमि का बैनामा निरस्त करने की तैयारी में है। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रशासन की अब तक की जांच के मुताबिक, भाटपाररानी तहसील क्षेत्र की जमीन का अभी तक खारिज-दाखिल नहीं हो पाया है। जबकि लेड़हा गांव की रजिस्ट्री दो दिन तक रुकी थी। इन जमीनों का पूरा ब्योरा खंगाला जा रहा है। खामियां मिलने पर बैनामा निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रेम ने वर्ष 2014 में 21 लाख रुपये में एक करोड़ 30 लाख रुपये की जमीन का बैनामा करा लिया था। इसका मुख्य गवाह सामूहिक हत्याकांड का आरोपी नवनाथ मिश्रा उर्फ पट्टू है। यह जमीन ज्ञान प्रकाश दूबे की थी। प्रेम के भाई रामजी की पहल पर लेड़हा की पूरी जमीन बैनामा हो गई। इसको लेकर तत्कालीन रजिस्ट्रार ने दो दिनों तक बैंक खाता में रुपये जमा न होने के कारण रजिस्ट्री रोक दी। दस जुलाई 2014 को खाता खोलवाकर दस लाख रुपये की रकम जमा कराई गई तो रजिस्ट्री हुई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: 16 को देवरिया आएंगे अखिलेश यादव, पीड़ित दोनों परिवारों से करेंगे मुलाकात
इसी तरह भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के केहुनिया गांव में ज्ञान प्रकाश की की जमीन का एक तिहाई हिस्सा करीब 50 कट्ठा भूमि 11 लाख रुपये प्रतिफल के रूप में देने की बात पर बैनामा हुई थी। बाद में इस पर आपत्ति दाखिल हो गई और खारिज-दाखिल नहीं हुआ। इन दोनों मामलों पर राजस्व विभाग के आला अफसरों की नजर है।
रजिस्ट्री के सभी कागजात मुख्य राजस्व अधिकारी ने कार्यालय में तलब किया है। अब इसकी जांच शुरू हो गई है कि बैनामा औने-पौने दाम में किन परिस्थितियों में हुआ है, क्योंकि जितने की भूमि है उतने रुपये ज्ञान प्रकाश के खाते में नहीं गए हैं, इससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सीआरओ रजनीश राय ने बताया कि उस समय के किए गए बैनामे की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: मैंने कहा आकर मिल तो लो, तुम चले गए जिलाध्यक्ष के वहां, रगड़ कर जिंदगी खराब कर दूंगा...
रजिस्ट्री के सभी कागजात मुख्य राजस्व अधिकारी ने कार्यालय में तलब किया है। अब इसकी जांच शुरू हो गई है कि बैनामा औने-पौने दाम में किन परिस्थितियों में हुआ है, क्योंकि जितने की भूमि है उतने रुपये ज्ञान प्रकाश के खाते में नहीं गए हैं, इससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सीआरओ रजनीश राय ने बताया कि उस समय के किए गए बैनामे की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: मैंने कहा आकर मिल तो लो, तुम चले गए जिलाध्यक्ष के वहां, रगड़ कर जिंदगी खराब कर दूंगा...
ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।