फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria mahottasav Malini Awashti

सइयां मिले लरिकइया मैं का करूं...

Mon, 03 Feb 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Deoria mahottasav Malini Awashti
संइया मिले लरिकइया मैं का करूं...
विज्ञापन

देवरिया। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी की ओर से आयोजित देवरिया महोत्सव में सोमवार की शाम लोक गायिका मालिनी अवस्थी और डॉ. मालविका हरिओम के नाम रही। दोनों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। उन्होंने जब पान खाए संइया हमारो...संइया मिले लरिकइया मैं का करूं... जैसे लोकगीत छेड़े तो दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया।
मालिनी अवस्थी के इंतजार में शाम से ही देवरिया महोत्सव का पंडाल संगीत प्रेमियों से खचाखच भर गया था। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, श्रोताओं का उत्साह बढ़ गया। कार्यक्रम की शुरुआत तोरी लट चुएला भवानी... भक्ति गीत से की। लोगों को जयघोष से उनका साथ दिया। इसके बाद भगवान राम के जयकारे लगवाते हुए उनके जन्म पर आधारित सोहर गीत...राजा दशरथ जी के घरवा जनमे ललनवा से उन्होंने मंच को सजाया। इसके बाद पिया मेहंदी लगा द मोती झील से..., होरी खेले रघुवीरा अवध में..., पान खाए संइया हमारो..., संइया मिले लरिकइया मैं का करूं..., रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे..., इन्हीं लोगों ने ले लिन्हा दुपट्टा मेरा..., अन्य कई लोकप्रिय गीतों से महफिल को रोशन किया। लोकगायिका मालविका हरिओम ने भी अपने गीतों का जादू बिखेरा। उन्होंने... बुरा क्या है अगर यह दुख हैरानी सहित कई अन्य गीतों एवं कविताओं से लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

इसके पूर्व डीएम अमित किशोर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन, एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे। संचालन प्रधानाचार्य मंजू पांडेय ने किया। देवरिया महोत्सव में सोमवार को दो आईएसएस की पत्नियों ने अपनी प्रस्तुतियों से मंच की शोभा बढ़ाई। आईएएस अवनीश अवस्थी की पत्नी मालिनी के साथ ही डॉ. हरिओम की पत्नी डॉ. मालविका हरिओम ने अपनी प्रस्तुतियों से महोत्सव का रंग और चटक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed