{"_id":"5e39acf58ebc3ee5b047f89d","slug":"deoria-mahotsaw-jubin-nautial-deoria-news-gkp3397815122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुबिन नौटियाल ने महोत्सव में बिखेरा सुरों का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुबिन नौटियाल ने महोत्सव में बिखेरा सुरों का जादू
विज्ञापन
देवरिया महोत्सव में बालीवुड गायक जुबिन नौटियाल कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुबिन नौटियाल ने महोत्सव में बिखेरा सुरों का जादू
देवरिया महोत्सव में मंगलवार को बालीवुड के गायक ने सजाई शाम
हर प्रस्तुति को युवाओं ने खूब सराहा, हर्षित हुए दर्शक
संवाद न्यूूज एजेंसी
देवरिया। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी की ओर से आयोजित देवरिया महोत्सव में मंगलवार की शाम बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने अपने सुरों का जादू चलाया। तेज रोशनी एवं रंग-बिरंगे मंच पर आते ही युवा दर्शक उन्हें देखकर झूमने लगे। पूरे हाव-भाव में तेरे नाम से रोशन पूछो जरा दिल से.., जाने के पहले आप सभी को पहला प्यार बता के जाऊंगा.., तेेरे बिन न लेंगे एक भी दम, तुझे कितना चाहे और हम.., सहित वर्तमान में हर युवा की जुबां चढ़े गीतों पर अपनी प्रस्तुति से उन्होंने श्रोताओं के दिल में गहरी जगह बनाई।
रात साढ़े नौ बजे जुबिन ने मंच संभाला तो दर्शक खुशी से झूमने लगे। बहोत आई गईं यादें, मगर इस बार तुम्हीं आना.., दिल का दरिया.. ओ साथी, ओ साथी तेरी चिट्ठी पते पर आई ना.., हमनवा मेरे तू है तो मेरी सांसें चलें.., किन्ना सोढ़ा तैन्नू रब ने बनाया.., सहित अन्य गीतों से पंडाल में बैठे दर्शकों को उत्साहित कर दिया। जैसे-जैसे रात जवां हुई बेहतरीन नग्मों सहित अन्य प्रस्तुतियां लोगों को खूब भाईं। इसके पूर्व रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ठहरे गायक को कार्यक्रम स्थल तक लाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। प्रशंसक यहां भी उन्हें देखने को उमड़े रहे। दोपहर में भी जब वह यहां रुकने पहुंचे तो कुछ उत्साही युवा प्रशंसकों ने उनके साथ खूब सेल्फी ली। उधर, देर शाम तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन, डॉ. तनुषा, एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी, क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मौजूद रहे।
---
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित हुए सम्मानित
इसके पूर्व सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर जगतगुरु राजनारायणाचार्य ने किया। परमवीर चक्र विजेता मेजर योगेंद्र सिंह यादव ने उपस्थित युवाओं से कहा कि सैनिक हमेशा यह कहता है कि भारत माता के आंचल पर दाग नहीं लगने दूंगा। मुल्क इसीलिए सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने 19 वर्ष की उम्र में कारगिल युद्घ लड़ने का वृतांत भी बताया। मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों सलहतंती देवी, जैना, गुलाइची, सुशीला, सोबरा खातून को उन्होंने चेक प्रदान किया। मौके पर डीएम व एसपी ने कहा कि महोत्सव से देवरिया का नाम पूरे देश में हुआ है।