{"_id":"68e2b7cecf1db84a45085427","slug":"deoria-is-the-overall-champion-in-the-state-level-archery-competition-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-164813-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राज्य स्तरीय तीरंदाजी में देवरिया ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राज्य स्तरीय तीरंदाजी में देवरिया ओवरऑल चैंपियन
Sun, 05 Oct 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में खुशी का इजहार करते पदक विजेता खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर (देवरिया)। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय अंडर-10 और अंडर-13 तीरंदाजी प्रतियोगिता में देवरिया ओवरऑल चैंपियन रहा। श्रीनेत ग्लोबल स्कूल कन्हौली में आयोजित प्रतियोगिता में रविवार को 16 जिले के 237 तीरंदाजों ने निशाना साधा। दूसरे स्थान पर बागपत और तीसरे नंबर पर गोरखपुर तीरंदाजी की टीम रही।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का कौशल देखने के लिए भीड़ लगी रही। आयोजक अर्जुन व द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण भारत में खेल को आगे बढ़ाने के लिए सुदूर क्षेत्र में संजीव सिंह आर्चरी एकेडमी की स्थापना की गई है। इससे ग्रामीण भारत में निवेश भी आएगा और खेल में युवा पीढ़ी सशक्त होगी 2036 ओलंपिक में पदक भी प्राप्त होगा। यूपी में नई पहल रंग ला रही है।