फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria incident Tehsildar put a stay on transfer order of Premchand

देवरिया हत्याकांड: तहसीलदार ने प्रेमचंद के नामांतरण आदेश पर लगाई रोक, अगली तारीख पर होगी सुनवाई

Tue, 31 Oct 2023 04:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Tue, 31 Oct 2023 04:46 PM IST
सार

तहसीलदार ने आदेश पारित कर विक्रेता ज्ञान प्रकाश पुत्र जनार्दन दूबे निवासी ग्राम केहुनिया का नाम निरस्त करके क्रेता प्रेमचंद एवं रामजी निवासी फतेहपुर, तहसील रुद्रपुर का नाम बतौर भूमिधर दर्ज करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
Deoria incident Tehsildar put a stay on transfer order of Premchand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवरिया जिले में रुद्रपुर के फतेहपुर में सामूहिक हत्याकांड से संबंधित ग्राम केहुनियां भूमि विवाद के मामले में भाटपाररानी तहसील में चल रहे नामांतरण वाद में पारित अपने आदेश पर प्रतिवादी द्वारा दायर कायमी के तहत सोमवार को तहसीलदार ने रोक लगा दी है। अब प्रतिवादी के कायमी पर अगली तारीख को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


भाटपाररानी तहसीलदार के ग्राम के केहुनिया में फतेहपुर निवासी मृतक प्रेमचंद यादव ने हत्याकांड में मारे गए सत्य प्रकाश दूबे के भाई ज्ञान प्रकाश से पांच जुलाई 2014 को भूमि का बैनामा कराया था। नामांतरण के लिए चल रहे तहसीलदार न्यायालय में मृतक सत्य प्रकाश दुबे ने 11 जुलाई 2014 को अपने भाई ज्ञान प्रकाश को अल्प विकसित मानसिकता का व्यक्ति बताकर आपत्ति दाखिल की थी।
विज्ञापन


अभी नामांतरण वाद की सुनवाई चल रही थी। इसी बीच हत्याकांड के दौरान वादी प्रेमचंद और प्रतिवादी सत्य प्रकाश दूब की दो अक्तूबर 2023 को हत्या हो गई। इस वाद में 13 अक्तूबर 2023 को तहसीलदार भाटपार रानी ने आपत्तिकर्ता के कथन को उसके स्वत्व से संबंधित होने के कारण इसका निस्तारण इस न्यायालय में नहीं हो सकने को लेकर आपत्ति को निरस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने आदेश पारित कर विक्रेता ज्ञान प्रकाश पुत्र जनार्दन दूबे निवासी ग्राम केहुनिया का नाम निरस्त करके क्रेता प्रेमचंद एवं रामजी निवासी फतेहपुर, तहसील रुद्रपुर का नाम बतौर भूमिधर दर्ज करने का आदेश दिया।

उन्होंने संबंधित राजस्व निरीक्षक को इस आशय से निर्देशित किया कि क्रेता प्रेमचंद यादव की वरासत नियमानुसार एक पक्ष के अंदर कर अवगत कराएं। तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने कहा है कि 13 अक्तूबर के अपने आदेश पर रोक (रेजिस्टोर) लगा दिया है। उन्होंने कायमी की सुनवाई अगली तारीख को करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed