फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Himalayan white vulture found in Mahadeva Tal

Deoria: महादेवा ताल में मिला हिमालयन सफेद गिद्ध, चलने में असमर्थ, ले गई वन विभाग की टीम

Sat, 14 Jan 2023 08:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, देवरिया
अमर उजाला संवाद, देवरिया Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 14 Jan 2023 08:25 PM IST
सार

जिस तरह आठ जनवरी को कानपुर में हिमालयन गिद्ध मिला था उसी तरह का एक गिद्ध गड़ेर गांव के पश्चिम महादेवा ताल में कुछ लोगों ने देखा। कोहरा होने के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा था।

विज्ञापन
Deoria Himalayan white vulture found in Mahadeva Tal
हिमालयन सफेद गिद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बाद अब देवरिया के गड़ेर स्थित महादेवा ताल में एक सफेद गिद्ध देखा गया। जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन कर्मी शनिवार को उसे साथ पौधशाला ले आए। वह खड़ा नहीं हो पा रहा था।

विज्ञापन


जिस तरह आठ जनवरी को कानपुर में हिमालयन गिद्ध मिला था उसी तरह का एक गिद्ध गड़ेर गांव के पश्चिम महादेवा ताल में कुछ लोगों ने देखा। कोहरा होने के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। हिम्मत जुटाकर किसी तरह लोग उसके नजदीक पहुंचे तो देखे कि वह विशालकाय गिद्ध था। वह उड़ नहीं पा रहा था। ग्रामीणों ने ठंड जान उसके पास आग जलाया, बावजूद वह खड़ा नहीं हो पा रहा था। 
विज्ञापन


सूचना पर वन दरोगा ओंकार द्विवेदी चार सदस्यीय टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने बताया कि हिमालयन गिद्ध की तरह है। बरहज स्थित पौधशाला में गिद्ध को रखा गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। फारेस्ट रेंजर रवींद्र कुमार ने बताया कि जानकारी होने पर टीम गई थी। उसके पैर में दिक्कत लग रही है, जिससे खड़ा नहीं हो पा रहा है। उसका इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed