{"_id":"6876a866e496e395e902d133","slug":"deoria-hata-main-road-to-become-three-lanes-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-158323-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया-हाटा मुख्य मार्ग बनेगा तीन लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया-हाटा मुख्य मार्ग बनेगा तीन लेन
Wed, 16 Jul 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। देवरिया-हाटा मुख्य मार्ग अब तीन लेन का बनेगा। इसकी कार्ययोजना बनाकर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने शासन को भेज दी है। मंजूरी मिलने के बाद इस मार्ग के बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। यह मार्ग जिले को कुशीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता है। इस मार्ग को बनवाने की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी।
जिला मुख्यालय से पुरवा-महुआडीह होते हुए यह मुख्य मार्ग कुशीनगर जिले के हाटा में राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ता है। गोरखपुर, लखनऊ, बिहार को भी जोड़ने का यह मुख्य मार्ग है। अभी यह मार्ग डबल लेन (सात मीटर का है)।
अब तीन लेन (10 मीटर) का बनेगा। प्रांतीय खंड ने 20 किमी लंबे इस मार्ग को 10 मीटर चौड़ा बनाने की कार्ययोजना बनाई है। इस पर करीब 90 से 95 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
मंजूरी मिलने के बाद इस मार्ग को बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा। पिछले माह जिले में एक लोकार्पण कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की पहल पर इस मार्ग का चौड़ीकरण कराने की घोषणा की थी।
इस मार्ग के दोनों तरफ पटरी के अलावा चौक- चौराहों पर जल निकासी के लिए नाली, दोनों तरफ इंटरलॉकिंग, पुल-पुलियों का चौड़ीकरण, सुंदरीकरण आदि काम भी विभाग कराएगा।
हरैया बसंतपुर गांव के वेदव्यास सिंह, पहाड़पुर के मासूम अली, रामपुर गौनरिया के राजू सिंह, गोठा रसूलपुर के प्रधान अरविंद सिंह, अभिमन्यु यादव, विशुनपुर मुरार के हरिकेश यादव, खड़ाइच के राकेश सिंह आदि ने कहा कि यह मुख्य मार्ग है। इस पर आवागमन अधिक है, इसलिए चौड़ीकरण किया जाना जरूरी है।