{"_id":"699c0d7facbe12ff9d0c8943","slug":"deoria-dm-reprimands-bsa-investigation-underway-into-teacher-suicide-case-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक आत्महत्या प्रकरण: DM दिव्या मित्तल ने लगाई BSA को फटकार, बोली- निर्णय लेने में 1 वर्ष का समय लगा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक आत्महत्या प्रकरण: DM दिव्या मित्तल ने लगाई BSA को फटकार, बोली- निर्णय लेने में 1 वर्ष का समय लगा दिया
Mon, 23 Feb 2026 01:49 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:49 PM IST
सार
बीएसएनल में मृत शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह के मामले में बीएसए से निर्णय लेने में विलंब के बारे में पूछा। बीएसएनल पटल परिवर्तन के चलते विलंब की बात कही। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएसए को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि पटल परिवर्तन के चलते अपने हाईकोर्ट के आदेश में निर्णय लेने में 1 साल लगा दिया।
विज्ञापन
बैठक करती डीएम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल अचानक बीएसए कार्यालय पहुंची। उन्होंने बसा के कमरे में अधिकारियों के साथ बैठक ली। बीएसएनल में मृत शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह के मामले में बीएसए से निर्णय लेने में विलंब के बारे में पूछा। बीएसएनल पटल परिवर्तन के चलते विलंब की बात कही।
विज्ञापन
इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएसए को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि पटल परिवर्तन के चलते अपने हाईकोर्ट के आदेश में निर्णय लेने में 1 साल लगा दिया। आप यह क्या कह रही हैं। इस पर भी ऐसी कोई जवाब देते नहीं सोच रहा था।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ राजेश कुमार सिंह सदर एसडीएम श्रुति शर्मा एडी बेसिक संगीता सिंह संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा डॉक्टर पवन सचान, उप शिक्षा निदेशक प्राथमिक शिक्षा संजय उपाध्याय और सह जिला विद्यालय निरीक्षक निलेश पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन