फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria district in the broken hopes of expansion

मंत्रिमंडल विस्तार में देवरिया जिले की फिर टूटी उम्मीद

Mon, 26 Sep 2016 10:56 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 26 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Deoria district in the broken hopes of expansion
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सुनील कुमार सिंह
विज्ञापन

देवरिया। अखिलेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में इस बार भी जिले के सपाइयों को निराशा लगी। सत्ताधारी दल के पांच विधायकों वाले जिले में कोई भी मंत्री नहीं है। यहां के दो विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं तो एक पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे हैं।

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में पथरदेवा, रामपुर कारखाना, बरहज, सलेमपुर और भाटपाररानी सीट से क्रमश: सपा के शाकिर अली, गजाला लारी, प्रेमप्रकाश सिंह, मनबोध प्रसाद और कामेश्वर उपाध्याय विधायक बने। देवरिया और रुद्रपुर में पार्टी प्रत्याशियों को हार मिली थी।
विज्ञापन


अखिलेश यादव की अगुवाई में बनी पूर्ण बहुमत की सरकार में भाटपाररानी के विधायक कामेश्वर उपाध्याय कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। कुछ महीने बाद उनका निधन हो गया। रिक्त सीट पर हुए उपचुनाव में उनके बेटे डॉ. आशुतोष उपाध्याय विधायक बने। पथरदेवा विधायक शाकिर अली और बरहज विधायक प्रेमप्रकाश सिंह पूर्व की सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। जब भी मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट शुरू होती है तो शाकिर का नाम उछलता है, लेकिन निराशा ही हाथ लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। हालांकि जिले के कई विधायकों को उम्मीद थी कि चुनावी मौसम में सीएम जिले को तवज्जो देंगे और किसी न किसी की मंत्री पद पर ताजपोशी करेंगे। ऐसी चर्चा है कि शाकिर को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलने के पीछे पुरानी घटनाएं तो हैं ही साथ में सरकार के दो कद्दावर मंत्री उन्हें पसंद नहीं करते। प्रेमप्रकाश के बारे कहा जा रहा है कि जनता के बीच उनकी छवि ठीक नहीं है। हाल-फिलहाल में उत्तराखंड के एक मामले ने उनकी छवि पर और दाग लगा दी। गजाला लारी कैबिनेट मंत्री शिवपाल की खास मानी जाती हैं।

फिर भी मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलना अचरज की बात है। कहा तो ये जा रहा है कि सीएम अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के बीच बढ़ी खटास के कारण गजाला को लालबत्ती नसीब नहीं हुई। पूर्वमंत्री के बेटे डॉ. आशुतोष उपाध्याय राजनीति में नये हैं। पिता के निधन के कारण रिक्त हुई सीट पर हुए उपचुनाव में उन्हें विजय मिली है।


सलेमपुर के विधायक मनबोध प्रसाद दलित हैं और पहली बार विधानसभा में पहुंचे हैं। देवरिया जनपद से इस बार के मंत्रिमंडल विस्तार में भी काफी लाबिंग की गई थी लेकिन जिले के किसी भी कद्दावर सपा नेता की दाल नहीं गली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed