फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

दुर्घटना में घायल हुआ था युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Mon, 27 Jan 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Deoria
शव आने के बाद नाराज लोगो ने प्रतापपुर पुलिस चौकी के सामने लगाया जाम। - फोटो : DEORIA
शव रखकर लगाया जाम, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

छह दिन पूर्व दुर्घटना में घायल हुआ था युवक, इलाज के दौरान मौत
पुलिस पर कार को छोड़ने का आरोप, एसपी से वार्ता के बाद माने लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। दुर्घटना में घायल युवक की मौत के बाद गांव वाले भड़क गए। प्रतापपुर चेकपोस्ट पर लाश रखकर प्रतापपुर-मैरवा मार्ग जाम कर दिया। पुलिस पर दुर्घटना के बाद कब्जे में लिए गए वाहन को छोड़ने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। तहसीलदार ने एसपी से मोबाइल पर वार्ता कराया, जब लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

बनकटा थाने के ग्राम चकरवा टोला प्रेम राय निवासी विकास बैठा (22), अरविंद गुप्ता (22) और अजीत यादव (23) एक ही बाइक से छह दिन पूर्व जा रहे थे। बासोपट्टी प्राथमिक स्कूल के पास सामने से आ रही कार से बाइक टकरा गई। गांववालों ने कार को पुलिस के हवाले कर दिया। विकास बैठा के सिर में चोट होने के कारण उसका इलाज लखनऊ में हो रहा था, जहां रविवार को मौत हो गई। अरविंद गुप्ता और अजीत यादव का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव जब सोमवार घर पहुंचा तो गांववाले भड़क गए और शव को प्रतापपुर पुलिस चौकी पर रखकर जाम लगा दिया। प्रतापपुर बाजार के दुकानदारों भी दुकानें बंद कर सड़क पर आ गए। पुलिस पर दुर्घटना में शामिल कार को छोड़ने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। पांच घंटे बाद पहुंचे तहसीलदार अश्विनी कुमार ने एसपी से मोबाइल पर वार्ता कराई। एसपी कार को कब्जे में लेने और केस दर्ज करने का आश्वासन दिया तो लोगों ने जाम खत्म किया और शव का दाह संस्कार हुआ। गौरतलब है कि मां-बाप का विकास इकलौता बेटा था। वह श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज हाता में कक्षा 12 का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed