फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

अनियंत्रित बाइक सवार ने छात्रों को रौंदा

Mon, 27 Jan 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Deoria
अनियंत्रित बाइक सवार ने छात्रों को रौंदा
विज्ञापन

आठ छात्राएं घायल, पांच की हालत गंभीर
प्रभातफेरी निकालने के दौरान हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम एट पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरह परसियां के छात्र प्रभातफेरी के लिए निकले थे। सभी रामजानकी मार्ग पर पहुंचे थे कि इसी बीच तेज और अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें रौंद दिया। छात्रों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में आठ छात्राएं घायल हो गईं। जिसमें पांच की हालत नाजुक बनी है।

रविवार को सुबह से ही सभी गणतंत्र दिवस मनाने में जुटे थे। इसी बीच करीब साढ़े नौ बजे बाइक की चपेट में आ जाने से आठ छात्राएं घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर नौका टोला निवासी कक्षा पांच की छात्रा साबिया खातून (11) सोनम (12), रंजना (11), कपरवार की शिवानी (5) और सना (10) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटनास्थल पर 108 नंबर सेवा को देर से पहुंचने पर लोगों ने एतराज जताया। इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed