फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

रकित्सक की हत्या के मामले में केस दर्ज

Sat, 25 Jan 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Deoria
चिकित्सक की हत्या के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा। थानाक्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी होम्योपैथी चिकित्सक परमहंस पांडेय की हत्या के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि घटना के 24 घंटे बाद भी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हत्यारोपियों का सुराग पाने के लिए डॉग स्क्वाड भी मंगाया गया। फिर भी कोई सफलता नहीं मिली। चुनौती बने इस हत्याकांड के जल्द पर्दाफाश करने का दावा पुलिस कर रही है।
भटवलिया गांव निवासी डॉ. परमहंस पांडेय (65) होम्योपैथी चिकित्सक थे। बिहार के मैरवा में रेणुका होमियो क्लीनिक चलाते थे। डॉ. परमहंस शुक्रवार की रात क्लीनिक से घर आ रहे थे। मिश्रौली गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। सूचना पर पहुंचे परिवारवाले उन्हें मैरवा रेफरल अस्पताल ले गए। वहां मृत घोषित कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम सिवान में हुआ। शनिवार को बिहार पुलिस ने शव को परिवारवालों को सौंपा और घटनास्थल को यूपी की सीमा में बताकर मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मृतक के बेटे अरविंद पांडेय की तहरीर पर बनकटा थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, पुलिस ने डॉग स्क्वाड को बुलाकर मामले की छानबीन की। खोजी कुत्ता घटनास्थल से कुछ दूर आगे जाकर घटनास्थल पर लौट आया। कोई क्लू नहीं मिल पाने के कारण पुलिस सर्विलांस के माध्यम से वारदात के समय घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बारे में पता करने में जुटी है। मृतक का दाह संस्कार दरौली में किया गया। मृतक के परिवार से किसी का कोई विवाद नहीं था। हत्या के बाद लूटपाट की बात भी सामने नहीं आ रही है। साथ ही परिवारीजन किसी पर शक नहीं जता रहे हैं। ऐसे में हत्या की कोई तार्किक वजह सामने नहीं आ रही है। पुलिस के लिए इस हत्याकांड का पर्दाफाश करना बड़ी चुनौती हो गई है। भाटपाररानी सीओ पंचमलाल यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में एसओ बीर बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने परिवारवालों को दिया सांत्वना
भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय चिकित्सक के घर पहुंचे और परिवारवालों को ढांढस बंधाए। उन्होंने घटनास्थल पर जाकर एसओ और सीओ से मामले के संबंध में जानकारी ली और बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का जल्द पर्दाफाश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed