फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

पति पर दूधमुंहे बच्चे की गला घोंटकर मारने का लगाया आरोप

Tue, 31 Dec 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
deoria
पति पर बच्चे की हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन

थानाध्यक्ष से न्याय नहीं मिलने पर एसपी से लगाई गुहार
भाटपाररानी थानाक्षेत्र के मल्हना गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। स्थानीय थानाक्षेत्र के मल्हना गांव की एक महिला ने अपने दो माह के बच्चे की गला घोंटकर मार डालने का आरोप पति और ससुरालवालों पर लगाया है। थानाध्यक्ष से न्याय नहीं मिलने पर एसपी को शिकायती पत्र देकर बच्चे का पोस्टमार्टम कराने, पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

मल्हना गांव निवासी अरमान उर्फ कोकिल की शादी 2016 में खामपार थानाक्षेत्र के नोनार कपरदार निवासी भुलाई मियां की बेटी तशरून खातून के साथ हुई। तशरून खातून का कहना है कि ससुरालवाले दहेज में बाइक नहीं मिलने की बात पर पीटने थे। गर्भवती होने पर पति के साथ ही ससुरालवाले मुझे और बच्चे को मारने की धमकी देते थे। 25 दिसंबर की सुबह दो माह के बच्चे को दूध पिलाकर कमरे में सुला दी और बर्तन धोने चली गई। आरोप है कि उसी समय मौका पाकर पति और घर के अन्य लोग रजाई में गला दबाकर बच्चे को मार डाले। थोड़ी देर बाद पहुंची तो देखा कि बच्चे के नाक और मुंह से खून और दूध निकला हुआ देखा और वह मृत पड़ा था। रोने पर ससुरालवाले मुझे धमकी देते हुए बच्चे को कब्रिस्तान में दफना दिए। तशरून खातून का कहना है कि मायकेवालों के साथ घटना की तहरीर भाटपाररानी पुलिस को दी। पति को थाने में बैठाने के बाद छोड़ दिया। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बच्चे का पोस्टमार्टम कराने, पति और ससुरालवालों पर हत्या का केस दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed