{"_id":"5dfd0c7d8ebc3e8790406dec","slug":"deoria-deoria-news-gkp3340676154","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में प्रदर्शन करने पर सपा जिलाध्यक्ष समेत 17 नामजद और 250 अज्ञात के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में प्रदर्शन करने पर सपा जिलाध्यक्ष समेत 17 नामजद और 250 अज्ञात के खिलाफ केस
Sat, 21 Dec 2019 10:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष समेत 17 नामजद और 250 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। धारा 144 लगने के बाद भी इन लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया था। सदर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज की तहरीर पर किया है।
बृहस्पतिवार को सपा की ओर से प्रदेशव्यापी आंदोलन किया गया। जिले के सपाजनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। इस कारण शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पुलिस ने आंदोलन कर रहे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था। बाद में 153 कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइंस से निजी मुचलके पर छोड़ा गया था।
शुक्रवार को सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार ने तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, पूर्व विधायक गजाला लारी, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, राज्यसभा की पूर्व सदस्य कनकलता सिंह, पूर्व विधायक सुरेश यादव, स्वामीनाथ यादव, सुभाष यादव, रविप्रकाश यादव, इमरान खान, विजय प्रताप यादव, विजय कुशवाहा, खुर्शीद आलम, सौरभ मद्धेशिया, सत्येंद्र सिंह, पारसनाथ यादव, विजय यादव, रामनरायण गुप्त और 250 अज्ञात के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन और सड़क जाम करने का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है।