फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

फंदे से लटकती मिली महिला की लाश

Fri, 29 Nov 2019 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Deoria
बरहज के लबकनी ईश्वर गांव में मृतका के दरवाजे पर बैठी पुलिस - फोटो : DEORIA
फंदे से लटकती मिली महिला की लाश
विज्ञापन

मायके वाले हत्या कर शव लटकाने का लगा रहे आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। क्षेत्र के लबकनी ईश्वर गांव में अरविंद राय की पत्नी सरोज (35) संदिग्ध हालात में फंदे से लटकती मिली। मायके वालों ने सरोज की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दो कमरों को सील कर मामले की जांच में जुटी है।
शुक्रवार को लबकनी ईश्वर गांव निवासी रामचंद्र राय की बड़ी बहू सरोज फंदे से लटकती मिली। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस और मायके वालों को दी। जानकारी होने पर सरोज की बड़ी बहन चंदा और भाई जयप्रकाश भी पहुंच गए। परिजन जहां आत्महत्या बता रहे हैं, वहीं मायके वाले उसकी हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। सरोज के दोनों बच्चे आदर्श (13) और रिया (11) पढ़ने स्कूल गए थे। वापस घर आने पर मां को मृत हाल में देख दोनों का रोने लगे। पति अरविंद करीब एक साल से दिल्ली में हैं। सूचना मिलने पर एसडीएम सुनील सिंह, नायब तहसीलदार संजय पांडेय, इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी, एसआई रामप्रकाश राय आदि पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। जबकि दोनों देवरों अंबरीश और आदित्य को पूछताछ के लिए साथ ले गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

घरवालों से हुई थी कहासुनी
लबकनी ईश्वर गांव निवासी रामचंद्र राय की बड़ी बहू सरोज की घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। रामचंद्र के चार बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें अरविंद सबसे बड़ा है। जिसकी शादी 2003 में संतकबीर नगर के उतरावल गांव निवासी बृजलाल की बेटी सरोज से हुई थी। जिससे दो संतान आदर्श और रिया हैं। अरविंद दिल्ली, छोटा भाई अखिलेश बैंकाक में है। जबकि दो भाई अंबरेश और आदित्य गांव में रहते हैं। लोगों का कहना है कि अखिलेश का रिश्ता सरोज की छोटी बहन कंचन से तय था। कुछ दिनों पूर्व फलदान कार्यक्रम संपन्न हुआ था। जबकि मई में दोनों की शादी होनी है। सरोज की मौत को लेकर गांव में लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में कई लोगों के पैरों के मिले निशान
लबकनी ईश्वर गांव में संदिग्ध परिस्थिति में सरोज की मौत मामले में पुलिस दो लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि शव मिलने वाले कमरे के बगल वाले रूम में पानी गिरने से जमीन गीली थीं। जिसमें कई पैरों के निशान और दो जोड़ी चप्पल बिखरे मिले है। पुलिस ने दोनों कमरों में ताला लगाकर सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed