फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

रजला पहुंच सीबीआई ने जुटाई जानकारी

Fri, 08 Nov 2019 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
deoria
रजला पहुंच सीबीआई ने जुटाई जानकारी
विज्ञापन

कोर्ट में दाखिल चार्जशीट का गहनता से देख रही टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बालिका गृह कांड की जांच कर रही सीबीआई टीम ने शुक्रवार को रजला पहुंचकर वृद्धाश्रम के आसपास के लोगों से जानकारी ली। टीम कोर्ट में दाखिल चार्जशीट का भी अध्ययन कर रही है।

बालिका गृह कांड की जांच के लिए सीबीआई के दो सदस्य कुछ दिनों से जिले में कैंप किए हुए हैं। टीम के सदस्यों ने पिछले दिनों कोतवाली पुलिस से मामले से जुड़ी हुई आठ हजार पत्रावलियों को एकत्र किया है। इन पत्रावलियों का अध्ययन करने के बाद आगे की कार्रवाई के बारे में तैयारी कर रहे हैं। वहीं टीम के सदस्य पत्रावलियों को इंटरनेट के माध्यम से कार्यालय भेज दिया है। टीम के सदस्य शुक्रवार की सुबह रजला स्थित गिरिजा त्रिपाठी के वृद्धा आश्रम पहुंचे। वहां खेतों में काम कर रहे लोगों और कुछ दूरी पर बने मकानों में रहने वाले लोगों से पूछताछ की। टीम ने बालिका गृह और गिरिजा त्रिपाठी के बारे में जानकारी लेने के बाद चली गई। वहीं टीम के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को स्टेशन रोड स्थित बालिका गृह के पास तीन दुकानदारों से पूछताछ की थी। इसके साथ ही कोतवाली में कोतवाल और सिंचाई विभाग डाक बंगले में एक पुलिस कर्मी से भी मामले के बारे में जानकारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed