फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

गिरिजा-मोहन पर दर्ज मुकदमों का सीबीआई ने मांगा ब्योरा

Tue, 05 Nov 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
deoria
गिरिजा-मोहन पर दर्ज मुकदमों का सीबीआई ने मांगा ब्योरा
विज्ञापन

पुलिस सभी थानों से जुटा रही रिकॉर्ड, पूर्व में कई थानों में दर्ज हैं केस
टीम ने कोर्ट पहुंचकर ली जानकारी, दस्तावेज देखे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बालगृह बालिका कांड की जांच कर रही सीबीआई ने मुख्य आरोपी गिरिजा त्रिपाठी और उनके पति मोहन त्रिपाठी पर पूर्व में दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा है। पुलिस सभी थानों से उन पर दर्ज मुकदमों का रिकॉर्ड जुटा रही है। मंगलवार को सीबीआई टीम ने कोर्ट में पहुंचकर कुछ जानकारी ली। करीब 25 मिनट तक टीम कोर्ट में मौजूद रही।
देवरिया कांड की जांच में अब तेजी आ गई है। सीबीआई ने इस मामले में दर्ज दोनों मुकदमों से संबंधित दस्तावेज लेने के बाद अब मुख्य आरोपी गिरिजा त्रिपाठी और उनके पति मोहन त्रिपाठी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा है। सीबीआई के पत्र के बाद पुलिस विभाग दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमों के बारे में सभी थानों से जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि 18 थानों में से पूर्व में दोनों पर रुद्रपुर, खुखुंदू और भटनी थाने में केस दर्ज हुए थे। यह भी बताया जा रहा है कि उन मामलों में दोनों को जमानत मिल चुकी है। इस चर्चित कांड की जांच कर रही सीबीआई तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। मंगलवार को टीम के सदस्य दीवानी न्यायालय पहुंचे। यहां मुकदमों से संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन कर न्यायिक अधिकारियों से बात कर जानकारी ली।
विज्ञापन

76 पुलिसकर्मी हैं निशाने पर
देवरिया। बालगृह बालिका में बच्चियों को रखने के रोक के बाद भी पुलिसवालों ने उन्हें रखवाया था। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में 76 इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों के नामों का उल्लेख किया है। इसमें से तमाम लोगों का स्थानांतरण गैर जनपदों में हो गया तो कुछ लोग अभी जिले में हैं। बताया जा रहा है कि इन लोगों को पूछताछ के लिए सीबीआई बुला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed