{"_id":"5dc1b03f8ebc3e5b6037463b","slug":"deoria-deoria-news-gkp3281300175","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉलोअप: बेटे ने दी सौतेली मां के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉलोअप: बेटे ने दी सौतेली मां के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे ने सौतेली मां के खिलाफ तहरीर दी
रुपये का हिसाब मांगने पर लगाया हत्या कराने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरीबाजार के टेंगरगढ़ी गांव निवासी जयराम की हत्या में बेटे ने सौतेली मां के खिलाफ तहरीर दी है। विदेश से भेजे गए रुपये का हिसाब मांगने पर उसने पिता की हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
करमाजीतपुर गांव के पास सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला था। देर शाम उसकी पहचान टेंगरगढ़ी गांव निवासी जयराम यादव (42) के रूप में हुई। उसके पेट में गोली मारी गई थी। जयराम की दो शादी है। पहली पत्नी का बेटा आदित्य यादव कुशीनगर के पैकौली लाला गांव में बुआ के घर रहकर सातवीं कक्षा में पढ़ता है। पिता की हत्या की खबर पर वह गांव आया। उसने सौतेली मां पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए गौरीबाजार पुलिस को तहरीर दी। पोस्टमार्टम हाउस आए आदित्य ने बताया कि पिता जयराम विदेश में रहकर काम करते थे। वहां से मिलने वाला रुपये सौतेली मां को भेजते थे। यहां वह रुपये को इधर-उधर खर्च कर देती थीं। विदेश से लौटने के बाद वह रुपये का हिसाब मांगने लगे तो वह नाराज हो गईं। आदित्य ने सौतेली मां पर ही हत्या कराने का आरोप लगाया है। इस बाबत गौरीबाजार एसओ विनय सिंह ने बताया कि बेटे आदित्य ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
जयराम की हत्या में करीबियों पर शक
टेंगरगढ़ी गांव के युवक की रेलवे ट्रैक पर मिली थी लाश
पत्नी व अन्य घरवालों से की पूछताछ, जुटा रहे हैं साक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। टेंगरगढ़ी गांव निवासी जयराम यादव की हत्या से गांव के लोग हतप्रभ हैं। विवादों से दूर रहने वाले जयराम की गोली मारकर हत्या और फिर ट्रैक पर शव फेंकने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि घटना को दूसरा रुप देने के लिए हत्यारों ने शव को ट्रैक पर डाला है। हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस की निगाह भी अभी करीबियों पर ही है। उनसे पूछताछ कर पर्दाफाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
टेंगरगढ़ी गांव निवासी रामधारी यादव के दो बेटों में जयराम बड़ा था। छोटा भाई श्रीराम यादव मंदबुद्धि का बताया जा रहा है। जयराम की पहली पत्नी का निधन हो गया। उसका एक बेटा आदित्य है। इसके बाद जयराम ने दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी से दो संतान अंतू और सत्यम हैं। जयराम विदेश में मजदूरी कर रहा था। चार महीने पूर्व वह लौटा। बताया जा रहा है कि पत्नी से उसके संबंध ठीक नहीं थे। इसलिए वह इधर-उधर था। मजदूरी करने के बाद बाहर ही कहीं सो जाया करता था। सोमवार की सुबह उसका शव करमाजीतपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। उसके पेट में गोली मारी गई थी। इस बात की जानकारी परिवार और गांववालों को शाम को हुई। गांववालों को यह बात समझ में नहीं आ रही है कि जब जयराम की किसी से दुश्मनी नहीं थी तो हत्या क्यों की गई। घटनास्थल की स्थिति के बाद यह भी आशंका जताई जा रही है कि जयराम की हत्या अन्यत्र कर शव को यहां ट्रैक पर फेंक दिया गया। पुलिस ने जयराम की पत्नी से पूछताछ के बाद उसका मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। गौरीबाजार पुलिस जयराम के बारे में जानकारी जुटा रही है।