फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

हत्यारोपी को कोर्ट ने दी 12 घंटे की रिमांड

Tue, 05 Nov 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
deoria
हत्यारोपी को 12 घंटे की पुलिस रिमांड
विज्ञापन

देवरिया। स्टेशन रोड पर हुई मुनीम सुभाष मद्धेशिया की हत्या और लूट के आरोपी रमाशंकर जायसवाल को कोर्ट ने 12 घंटे की पुलिस रिमांड की मंजूरी दी है। उसे छह नवंबर की सुबह सात से शाम सात बजे तक रिमांड पर लेकर पुलिस जांच करेगी। लूट के रुपये बरामद कराने के लिए पुलिस ने उसे 72 घंटे की रिमांड पर मांगा था। आठ अक्तूबर की भोर में तरकुलवा इलाके के रहने वाले मुनीम सुभाष की स्टेशन रोड में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का मास्टरमाइंड रमाशंकर है। पुलिस को चकमा देकर वह 25 अक्तूबर को न्यायालय में हाजिर हो गया था। विवेचक ने उसके पास से 55 हजार रुपये बरामद करने के लिए रिमांड की मांग की थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बुधवार को सुबह सात से शाम सात बजे तक रिमांड दिया है। इस दौरान उनके अधिवक्ता कुछ दूरी पर मौजूद रह सकते हैं। रमाशंकर मूलरूप से सिवान के महराजगंज का रहने वाला है। पुलिस उसे लेकर वहां जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed