{"_id":"5dc065d58ebc3e93af0f7436","slug":"deoria-deoria-news-gkp327994166","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर जिले के रहने वाले एक ट्रक चालक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा रविवार की शाम को बिहार के गोपालगंज जिले के जगदीशपुर में हुआ। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित करते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
रामपुर जिले के केमरी कस्बा निवासी इरशाद अहमद 40 ट्रक चालक था। वह रविवार की शाम गेहूं का बीज ट्रक पर लादकर बिहार के गोपालगंज के विजयीपुर में आया था। बताया जा रहा है कि ट्रक पर बांधा गया तिरपाल खोलने के लिए वह चढ़ा। उसी दौरान ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। साथ में आए खलासी और अन्य लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां से देवरिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही इशाद की मौत हो गई थी। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि युवक की मौत बिहार में करंट की चपेट में आने से हुई। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।