फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

सीबीआई ने देवरिया कांड से संबंधित कागजात लिए

Mon, 04 Nov 2019 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
deoria
सीबीआई ने देवरिया कांड से संबंधित कागजात लिए
विज्ञापन

लगभग आठ हजार पन्ने की फोटोकॉपी की चुकाई रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बालगृह बालिका कांड की जांच कर रही सीबीआई जिले में लौट आई है। इस मामले में दर्ज दो मुकदमे में दाखिल चार्जशीट से संबंधित कागजात सीबीआई टीम ने कोतवाली से लिए हैं। लगभग आठ हजार पन्नों के फोटोकॉपी का खर्च भी टीम ने जमा किया। सितंबर महीने की शुरुआत में सीबीआई टीम जिले में देवरिया कांड की जांच करने आई। कुछ दिन रुककर कार्रवाई कर टीम लौट गई थी। अब टीम फिर लौट आई। टीम के सदस्यों ने कोतवाली से इस कांड में दर्ज दो मुकदमों से संबंधित पूरी जांच रिपोर्ट की फोटोकॉपी ली। माना जा रहा है कि टीम के सदस्य इसकी गहनता से जांच-पड़ताल करने के बाद अपनी जांच को आगे बढ़ाएंगे। माना जा रहा है कि टीम के सदस्य अब तेजी से इस मामले की जांच करेंगे। टीम के सदस्य इस मामले में जिला जेल में बंद मुख्य आरोपी गिरिजा त्रिपाठी और मोहन त्रिपाठी से जानकारी लेने जेल जा सकती है। टीम के सदस्य सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर रुककर सभी दस्तावेज एकत्र कर रहे हैं।

यह है मामला
स्टेशन रोड स्थित बाल गृह बालिका से भागकर एक बालिका ने तत्कालीन एसपी रोहन पी. कनय को सूचना दिया कि यहां की बालिकाओं से अनैतिक कार्य कराए जाते हैं। पांच अगस्त 2018 की रात पुलिस ने छापेमारी कर 24 किशोरियों और संवासिनियों को मुक्त कराया था। केस दर्ज कराकर मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान की अध्यक्ष गिरिजा त्रिपाठिी और उनके पति मोहन त्रिपाठी को जेल भेज दिया। छह अन्य लोग भी इस मामले में जेल गए। पति-पत्नी को छोड़कर सभी को जमानत मिल गई है। मामले में प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed