फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

सड़क हादसे में घायल योगेंद्र ने भी तोड़ा दम

Wed, 16 Oct 2019 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
deoria
हादसे में घायल योगेंद्र ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन

नदावर पुल के पास सोमवार की रात हुआ था हादसा
चार हुई मरने वालों की संख्या, लाखोपार में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। सलेमपुर-मझौली मार्ग पर सोमवार की रात हुए सड़क हादसे में घायल लाखोपार गांव निवासी योगेंद्र यादव की भी बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। बता दें कि इस हादसे में लाखोपार के वशिष्ठ यादव समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है।

लाखोपार गांव के करीब आधा दर्जन लोग सोमवार को तरकुलही देवी के दर्शन के बाद लौट रहे थे। सलेमपुर से सभी एक रिजर्व टेंपो कर घर के लिए रवाना हुए। सलेमपुर-मझौली मार्ग पर नदावर पुल के पास बेकाबू स्कार्पियो ने मोपेड सवार चचेरे भाइयों को चपेट में लेने के बाद टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार मझौली निवासी खलील, टेली के अलावा टेंपो सवार लाखोपार निवासी वशिष्ठ यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। योगेंद्र यादव समेत पांच लोग घायल हुए थे। सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार को उपचार के दौरान योगेंद्र ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed