फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

मुंबई में गुम हुए बृद्ध को ट्वीटर ने परिवारवालों से मिलाया

Fri, 11 Oct 2019 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
deoria
- रामपुर कारखाना इलाके के भुजौली गांव के रहने वाले हैं राजेंद्र शर्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुंबई में रहने वाले बेटे के पास गए एक वृद्ध गुरुवार को गुम हो गए। थाणे पुलिस उन्हें ले गई और उनके बताने पर यूपी पुलिस को ट्वीट किया। यूपी पुलिस के ट्वीटर हैंडल से देवरिया पुलिस को ट्वीट मिला। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने उनका पता खोज निकाला और घरवालों से मिलाया।

एसपी के ट्वीटर हैंडल पर गुरुवार की रात एक ट्वीट मिला कि देवरिया के भुजौली के रहने वाले कोई वृद्ध मुंबई में मिले हैं। वह नाम और अन्य जानकारी नहीं दे पा रहे। कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह ने एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र और पीआरओ नवीन चौधरी को जानकारी दी। एसपी ने आवश्यक निर्देश दिए। कांस्टेबल दीपक ने सभी थानों के वालंटियर ग्रुप में उनका फोटो डाल दिया। कुछ देर बाद ही पता चल गया कि वे रामपुर कारखाना के भुजौली गांव के रहने वाले राजेंद्र शर्मा हैं। उम्र अधिक होने के कारण उनकी यादाश्त ठीक नहीं है। प्रधान अनिरुद्ध सिंह से जानकारी लेकर पुलिस ने मुंबई में रहने वाले उनके बेटे को सूचना दी। थाणे पहुंचकर बेटा अपने पिता को ले गया। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने बताया कि हमारी टीम ने तत्काल काम शुरू कर दिया। आधा घंटे में वृद्ध के पुत्र वहां पहुंचकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed