फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

हड़ताल पर रहे कर्मचारी, कलेक्ट्रेट में दिया धरना

Thu, 10 Oct 2019 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
deoria
कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे राजस्व महासंघ के लोग। - फोटो : DEORIA
हड़ताल पर रहे कर्मचारी, कलेक्ट्रेट में धरना
विज्ञापन

सरकार पर भेदभाव का लगाया आरोप, एसडीएम को सौंपा मांगपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। तीन सूत्री ज्ञापन सदर एसडीएम दिनेश मिश्र को सौंपा।

धरने में सदर तहसीलदार आनंद कुमार नायक ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ दोहरी नीति अपना रही है। कर्मचारियों के मांगों की अनदेखी की जा रही है। बाध्य होकर कर्मचारियों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। अमरेंद्र तिवारी ने कहा कि चकबंदी विभाग के कर्मियों का राजस्व विभाग के अधीन पदों पर समायोजन की तैयारी चल रही है। इसका विरोध राजस्व विभाग पुरजोर तरीके से कर रहा है। राजस्व विभाग के विभिन्न पदों पर वेतन विसंगति के निराकरण एवं रिक्त पदों पर तत्काल प्रोन्नति किए जाने की मांग चल रही है, लेकिन सरकार टालमटोल कर रही है। अयोध्या प्रसाद पटेल ने कहा कि राजस्व निरीक्षक के करीब 1000, नायब तहसीलदार के 650, सहायक भूलेख अधिकारी के 68 पद रिक्त है, जबकि पात्र कर्मचारी उपलब्ध है। रिक्त पदों पर तत्काल डीपीसी कराया जाना जरूरी है। इस दौरान अनुराग सिंह, निखिल शुक्ल, सुनील त्रिपाठी, बृजेश श्रीवास्तव, अवधेश द्विवेदी, राजकुमार मिश्र, रामदास यादव, अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed