{"_id":"5d8f9c398ebc3e0132029a8f","slug":"deoria-deoria-news-gkp323508159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित हो कार बस में घुसी, शिक्षक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित हो कार बस में घुसी, शिक्षक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित कार बस में घुसी, शिक्षक घायल
रामपुर चौराहे पर शनिवार को हुई घटना, बस में सभी सुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। स्थानीय थानाक्षेत्र के रामपुर चौराहे पर शनिवार को गोरखपुर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे रोडवेज बस बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि कार का अगला हिस्सा बस के अंदर घुस गया। कार चला रहे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज देवरिया में दिनेश गौतम 40 इलेक्ट्रिक विभाग के अध्यक्ष हैं। वह गोरखपुर के महादेव झारखंडी में रहते हैं। शनिवार को देवरिया जा रहे थे। गौरीबाजार के रामपुर चौराहे के पेट्रोल पंप के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर देवरिया की ओर से सवारी लेकर जा रहे रोडवेज बस से टकरा गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर एसओ विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से कार बाहर निकलवाया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक दिनेश गौतम को एक निजी अस्पताल में ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर भेज दिया गया। वहां के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। बस यात्री अन्य वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। एसओ विनय सिंह ने बताया कि कार खुद शिक्षक दिनेश चला रहे थे, उन्हें गंभीर चोट लगी है।