फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

दुकान से एक लाख रुपये लेकर उचक्का फरार

Sat, 28 Sep 2019 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
deoria
deoria
दुकान से एक लाख लेकर उचक्का भागा
विज्ञापन

स्टेशन रोड में पुलिस चौकी से चंद कदम पर स्थित है दुकान
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई उचक्के की कारस्तानी, खोज में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्टेशन रोड में एक मोबाइल की दुकान से शनिवार की दोपहर उचक्का एक लाख रुपये लेकर भाग गया। सीसीटीवी कैमरे में उसकी कारस्तानी कैद हुई है। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
भाटपाररानी के टीकमपार के रहने वाले बैजू जायसवाल की स्टेशन रोड में पैगाम ट्रैवेल्स नाम से दुकान है। इसी दुकान से वह आईसीआईसीआई बैंक के आरएनएफटी का काम करते हैं। शनिवार की दोपहर 12.46 बजे वह काउंटर पर रुपये रखे और सामने अपनी दूसरी दुकान पर चले गए। इसी दौरान एक उचक्का रुपये लेकर भाग गया। लौटने पर बैजू ने देखा कि रुपये नहीं हैं। उसने सीसीटीवी कैमरे में देखा तो माजरा समझ में आ गया। मजे की बात यह है कि दुकान से महज चंद कदम कह दूरी पर रेलवे पुलिस चौकी स्थित है। चौकी इंचार्ज उस समय सदर कोतवाली में मौजूद थे। पीड़ित दुकानदार ने सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज लेकर वह उचक्के के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है। उचक्के की पहचान कर तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

काम नहीं आया डायल-100
मामले की जानकारी होते ही पीड़ित की दुकान पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित दुकानदार बैजू के साथ ही अन्य कई लोगों ने सूचना देने के लिए डायल-100 पर फोन मिलाया, लेकिन उधर से कोई रेस्पांस नहीं मिला। पीड़ित का कहना है कि जरूरत के वक्त यह नंबर काम नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed