फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

जेल में भिड़े देवरिया-बलिया के बंदी, हाथापाई

Fri, 13 Sep 2019 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
deoria
जेल में भिड़े देवरिया-बलिया के बंदी, हाथापाई
विज्ञापन

बंदी रक्षकों ने पहुंचकर संभाली स्थिति, तनाव बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिला जेल देवरिया में और बलिया जिले के बंदी वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई हुई। बंदीरक्षकों ने बीचबचाव कर विवाद शांत कराया। जेल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी को अलग-अलग बैरक में रखा है। मामला बुधवार का कहा जा रहा है।

पखवारे भर पूर्व बलिया जिले से स्थानांतरित होकर तीन शातिर बदमाश जिला जेल में आए। जेल प्रशासन ने पहले ही विवाद होने की आशंका भांपकर तीनों को अलग-अलग बैरकों में रखवा दिया। बुधवार की सुबह अपने-अपने जिले को बड़ा बताते हुए एक बैरक में बंद देवरिया के कुछ और बलिया का एक बंदी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। देवरिया के बंदियों की संख्या अधिक रही। इसलिए वे भारी पड़ गए। संयोग रहा कि उसी दौरान बंदी रक्षक पहुंच गए। बंदी रक्षकों ने दोनों गुटों को अलग किया। बाद में जेल अधीक्षक ने उसे भी अलग बैरक में रखवा दिया। हाथापाई के दौरान किसी भी बंदी को गंभीर चोट नहीं लगी है। इस बाबत जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि अपने जिले को बड़ा बताते हुए दोनों जिलों के बंदी आपस में भिड़े थे। मारपीट में कोई भी बंदी घायल नहीं हुआ है। दोनों बंदियों को अलग-अलग बैरकों में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed