फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

इलाज कराने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

Fri, 13 Sep 2019 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
deoria
खुखुन्दू से बबिता की फाईल फोटो - फोटो : DEORIA
इलाज कराने जा रही महिला की हादसे में मौत
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के जंगल बेलवा चौराहे पर हुई घटना
हादसे में बाइक चला रहा भाई और बेटी बाल-बाल बचे
अमर उजाला ब्यूरो
देसही देवरिया/रामपुर कारखाना। जंगल बेलवा चौराहे पर शुक्रवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा भाई और एक साल की बच्ची बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के डुमरी एकलाख गांव की बबिता देवी 30 पत्नी धनेश यादव की तबीयत खराब थी। शुक्रवार की सुबह आठ बजे वह अपने भाई के साथ बाइक से देवरिया इलाज कराने जा रही थी। जंगल बेलवा चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। बबिता ट्रक की तरफ गिरी और पहिया सिर पर चढ़ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बबिता की गोद में बैठी एक साल की बेटी पल्लवी दूर जा गिरी। बाइक चला रहा भाई भी बाल-बाल बच गया। बबिता का पति धनेश यादव दक्षिण अफ्रीका में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी दो बेटियां दिव्या तीन और पल्लवी एक वर्ष हैं। बबिता का मायका क्षेत्र के ही भरथा पट्टी गांव में है। मौत की खबर मिलते ही परिवार और मायके में कोहराम मच गया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ राजेश सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे में है, चालक भाग गया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूर फेंककर बबिता ने बचाई बेटी की जान
देसही देवरिया। जंगल बेलवा बाजार में हादसे के दौरान मां को शायद मौत का अंदाजा हो गया था, इसीलिए तो वह एक साल की बेटी को दूर फेंक दी। दिल दहला देने वाली इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय बबिता की गोद में उसकी एक साल की दुधमुंही बेटी पल्लवी बैठी हुई थी। जंगल बेलवा बाजार चौराहे पर जैसे ही बाइक पहुंची सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। पलक झपकते ही बबिता ने बेटी पल्लवी को गोंद से दूसरी तरफ फेंक दिया। इससे उसकी जान बच गई, लेकिन खुद बबिता ट्रक के पहिया के नीचे आकर जान गंवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed