फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

Thu, 05 Sep 2019 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
deoria
एसपी ने बरहज के सुमीत हत्या कांड का खुलासा किया। - फोटो : DEORIA
सुमित हत्याकांड : तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

दो पर 25-25 हजार और एक पर 20 हजार रुपये का था इनाम
एक शख्स की नहीं हो पा रही पहचान, कुल 10 लोग गए जेल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बरहज के पटेलनगर निवासी सुमित जायसवाल की हत्या में शामिल तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा, लोहे का पंच, रॉड और सरिया बरामद किया गया। इस मामले में एक नामजद आरोपी की पहचान नहीं हो पा रही है। पकड़े गए दो आरोपियों पर 25-25 हजार और पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि 24 अगस्त की रात डीजे बजाने के विवाद में सुमित जायसवाल की पीटकर हत्या कर दी गई। सुमित के पिता मन्नूलाल जायसवाल की तहरीर पर छह नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। छह आरोपी 26 अगस्त को गिरफ्तार हुए तो 31 अगस्त को एक मुख्य आरोपी ने कोर्ट मेें सरेंडर कर दिया। फरार चल रहे बिट्टू उर्फ इजहारूल हक और खरपत्तू उर्फ नूर आलम उर्फ नूरी पर 25-25 हजार और शालू पर 20 हजार का इनाम एसपी ने घोषित किया। बरहज के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी, बनकटा एसओ वीर बहादुर सिंह ने मयफोर्स बुधवार को भागलपुर तिराहे के पास से बिट्टू और खरपत्तू को गिरफ्तार कर लिया। वहीं लवरछी चौराहे से गुरुवार को शालू को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि इस मुकदमे में नामजद राशिद के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। पटेलनगर में इस नाम का कोई शख्स नहीं रहता है। गिरफ्तार करने वाली टीम में बरहज थाने के एसआई रामगिरीश चौहान, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह, कांस्टेबल सुभाष सिंह, रणजीत यादव, अनुराग सिंह, गिरजेश यादव, नामवर यादव, उपेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन

बरहज में घटाई जाएगी फोर्स
सुमित हत्याकांड में शामिल सभी 10 आरोपियों के जेल जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। अब बरहज में फोर्स कम की जा सकती है। हालांकि जिला प्रशासन अभी मोहर्रम तक सतर्क है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि अब बरहज में कुछ फोर्स कम की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर लगेगा गैंगेस्टर और रासुका
एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि सुमित हत्याकांड में छह नामजद और पांच अज्ञात में से 10 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक की पहचान नहीं हो पा रही है। अब इन लोगों पर गैंगेस्टर और रासुका की कार्रवाई की जाएगी। जल्द फाइल तैयार कराई जाएगी।
इनाम घोषित होते ही पकड़े गए आरोपी
सुमित हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की टीमें पिछले 10 दिनों से लगी हुई थी। बिहार, बलिया, मऊ, लखनऊ समेत कई स्थानों पर दबिश दी गई। इस बीच एक आरोपी ने कोर्ट में समर्पण भी कर दिया। लगातार हाथ-पैर मार रही पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में सफलता भी तब मिली, जब उन पर इनाम घोषित किया गया। एक दिन पूर्व ही तीनों आरोपियों पर इनाम घोषित हुआ था। इसे लेकर चर्चाएं जोरों पर रही।

विवेक सिंह पर लगा रासुका
देवरिया। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के एडवाइजरी बोर्ड ने योगेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक सिंह पर रासुका लगा दिया है। गौरीबाजार के मठिया चौराहा निवासी योगेश जायसवाल की रंगदारी नहीं देने पर मार्च महीने में विवेक सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रदेश सरकार ने रासुका की संस्तुति पहले कर दिया था। अब हाईकोर्ट की एडवाइजरी बोर्ड ने इस पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed