{"_id":"5d6572818ebc3e017f1e4918","slug":"deoria-deoria-news-gkp319221660","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में तीन टीमें दे रहीं दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में तीन टीमें दे रहीं दबिश
विज्ञापन
रहज में मृतक सुमित के परिजनों से मिलते हियुवा संयोजक नीरज शाही और अन्य
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आरोपियों के संभावित ठिकानों तक पहुंची पुलिस, गिरफ्तारी जल्द
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/बरहज। सुमित हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपियों के संभावित ठिकानों का पुलिस ने पता लगा लिया है। जल्द उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। आरोपियों के गैर जनपद में छिपे होने की संभावना है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार की रात बरहज में सुमित जायसवाल की पीट-पीटकर हुई हत्या पुलिस के चुनौती बन गई थी। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस पर पुलिस ने राहत की सांस जरूर ली, लेकिन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी उनके लिए अभी सिरदर्द बनी हुई है। एसपी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम बनाई है। सीओ बरहज, एसओ बरहज और स्वॉट टीम जिले के साथ ही पड़ोसी जिलों में भी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। क्योंकि उनके पड़ोसी जिलों में भी छिपे होने की संभावना है। फरार आरोपियों के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जानकारी ली जा रही है। गिरफ्तारी में लगी पुलिस टीम का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इस बाबत सीओ बरहज अंबिका प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
---
बिट्टू को लखनऊ में देखे जाने ही रही चर्चा
बरहज। सुमित हत्याकांड में फरार चल रहे एक मुख्य आरोपी के मंगलवार को लखनऊ में देखे जाने की चर्चा रही। बताते हैं कि वह विदेश भागने की फिराक में है। मुख्य आरोपी इजरायल उर्फ बिट्टू को अगले माह सऊदी जाना है। इसके लिए उसने पासपोर्ट भी बनवा लिया है। पीड़ित परिजनों ने भी प्रशासन से इसकी आशंका जताई है। लिहाजा डीएम ने उसके विरुद्ध लुक आउट नोटिस जारी करते हुए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक बिट्टू मंगलवार को लखनऊ में मौजूद रहा। वह एयरपोर्ट के पास तक पहुंच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
---
इंसेट में
घरों में ताला जड़ फरार हैं हत्यारोपियों के परिजन
बरहज। सुमित की हत्या के बाद नगर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हत्यारोपी के परिजन माहौल को देखते हुए घरों में ताला जड़कर फरार हो गए हैं। दरवाजे पर बंधी बकरियां आदि दाना-पानी के लिए तरस रही हैं।
---
मंडी में दुकान रखने को हुई झड़प
बरहज। दुकानदार मन्नूलाल जायसवाल के बेटे सुमित की हत्या के बाद से नगर में स्थिति खराब हो गई थी। हत्या के विरोध में दो दिन से नगर के अधिकांश प्रतिष्ठान बंद थे। मंगलवार को स्थिति सामान्य होने और प्रशासन की अपील पर दुकानें खुलीं। मंडी में दुकान रखने के लिए स्थान चयन को लेकर कुछ दुकानदार आपस में भिड़ गए। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।