{"_id":"5d41cf6f8ebc3e6cad334ae5","slug":"deoria-deoria-news-gkp316019318","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी एक वैगन हुआ बेपटरी, मेन लाइन से गुजरी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी एक वैगन हुआ बेपटरी, मेन लाइन से गुजरी ट्रेन
विज्ञापन
सदर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी चौकी के पास मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतर गया।
- फोटो : DEORIA
फोटो
सदर रेलवे स्टेशन के जीआरपी के पास उतरी बोगी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। यार्ड से माल उतारकर गोरखपुर के नकहां के लिए चली मालगाड़ी का एक वैगन जीआरपी थाने के सामने बेपटरी हो गया। संयोग रहा कि चालक ने तत्काल गाड़ी रोक ली। सूचना पर जिम्मेदारों ने रात में ही काम शुरू कर दिया। भोर में वैगन को ट्रैक पर ला दिया गया, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। अप लाइन की ट्रेनों को दो नंबर प्लेटफार्म से चलाया गया।
42 बोगी वाली मालगाड़ी मंगलवार को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उसके आगे और पीछे के 21 वैगन में देवरिया का सामान लदा था। यार्ड में सामान उतारने के बाद रात सवा 11 बजे मालगाड़ी को गोरखपुर के लिए रवाना किया गया। यार्ड से मालगाड़ी एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची, लेकिन जीआरपी थाने के सामने पीछे से पांचवां वैगन डिरेल हो गया। आरपीएफ कर्मियों के शोर मचाने पर चालक ने गाड़ी रोक दी। रात सवा दो बजे गोरखपुर और छपरा से अफसर पहुंचे। 3.10 बजे इस वैगन को ट्रैक पर लाकर बढ़ाया गया। इस दौरान एक नंबर प्लेटफार्म से गुजरने वाली ट्रेनों को दो नंबर से चलाया गया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्त ने बताया कि यार्ड से नकहा जाने के दौरान मालगाड़ी का एक वैगन डिरेल हो गया था। रात में उसे दुरुस्त कर दिया गया। इस दौरान किसी ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।