{"_id":"5d3b352a8ebc3e6cf4709971","slug":"deoria-deoria-news-gkp31538936","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.32 लाख की शराब के साथ एक पकड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.32 लाख की शराब के साथ एक पकड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.32 लाख की शराब के साथ एक पकड़ाया
बनकटा पुलिस ने एकडंगा पंडित में झोपड़ी से बरामद की शराब
बिहार ले जाकर बेचने की तैयारी में था आरोपी रमाशंकर गौंड
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बनकटा पुलिस ने एकडंगा पंडित गांव में छापा मारकर एक शख्स को गिरफ्तार किया। उसके घर में 1.32 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आवश्यक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि बनकटा थाने के एसआई रमेश सिंह कांस्टेबल चंदन कुमार और देवेंद्र सिंह के साथ शुक्रवार की सुबह सोहनपुर चौराहे पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एकडंगा पंडित गांव के एक घर में अवैध शराब रखी गई है। सूचना पर विश्वास कर एसआई रमेश सिंह ने दबिश दिया। मौके से रमाशंकर गौंड को गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि झोपड़ी में 22 पेटी क्रेजी रोमियो शराब बरामद की गई। इसकी कीमत 1.32 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी रमाशंकर गौंड ने बताया कि शराब को बिहार भेजने की तैयारी की गई थी। बनकटा पुलिस ने कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।