{"_id":"5d35e5498ebc3e6ce559c06f","slug":"deoria-deoria-news-gkp3148617107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन जालसाजी करने वाला वर्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन जालसाजी करने वाला वर्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
गौरीबाजार पुलिस ने जालसाज को पकडा एएसपी ने किया पर्दाफाश।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का जालसाज वर्कर गिरफ्तार
आईडी हैककर अमेजन से मंगाया था सोने का बिस्किट और दो घड़ी
12 लाख बताई जा रही बिस्किट और घड़ी की कीमत, बैतालपुर एक कंपनी था वर्कर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में काम करने वाले जालसाज ने कई ग्राहकों की आईडी हैक कर 12 लाख की खरीदारी कर ली। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सोने के बिस्किट, दो घड़ी और 50 हजार रुपये नकदी बरामद हुआ। उसके अन्य साथियों को पुलिस तलाश रही है।
बंगलुरु की रुरल सोर्स बिजनेस लिमिडेट कंपनी ऑनलाइन शॉपिंग का काम करती है। ढाई वर्ष पूर्व गौरीबाजार के बैतालपुर में इसकी शाखा खुली। पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में प्रेस वार्ता में एएसपी शिष्यपाल सिंह ने बताया कि मौलीगंज अमीनाबाद पार्क निवासी मो. आसिफ कंपनी में क्वालिटी ऑडिटर का काम करता था। अमेजन से जुड़े हजारों ग्राहकों की आईडी हैककर आसिफ अपने बैंक खाते में रुपया ट्रांसफर कर लेता था और ऑनलाइन खरीदारी करता था। करीब चार माह के अंदर अपने साथियों की मदद से उसने ऑनलाइन 288 ग्राम सोने का बिस्किट, दो घड़ी मंगाया था। इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने रुरल सोर्स बिजनेस लिमिटेड के अफसर राकेश तिवारी की तहरीर पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट का केस दर्ज किया। दबिश देकर बैतालपुर एमबी कॉम्प्लेक्स से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सोने के बिस्किट, दो घड़ी और 50 हजार रुपये नकद बरामद हुआ। उसने इस कार्य में अपने तीन अन्य साथियों का नाम पुलिस को बताया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।