{"_id":"650be8b56c165864050f39b5","slug":"deoria-defeated-maharajganj-in-divisional-level-volleyball-competition-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-7834-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मंडल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में देवरिया ने महराजगंज को किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मंडल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में देवरिया ने महराजगंज को किया पराजित
Thu, 21 Sep 2023 12:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
बरहज। भलुअनी कस्बा के शिवधरिया वार्ड स्थित अभयानंद शिक्षण संस्थान इंटर काॅलेज में बुधवार को मंडलस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देवरिया ने महराजगंज को 25-21 और 25-13 से पराजित किया। हालांकि, मैच में जूनियर और सीनियर बालक वर्ग के खेले गए मैच में गोरखपुर और कुशीनगर की टीम पहले ही बाहर हो गई।
पहला मैच सीनियर बालक वर्ग देवरिया-महराजगंज, जबकि दूसरा मैच कुशीनगर और गोरखपुर के बीच खेला गया। इसमें देवरिया और गोरखपुर की टीम विजेता रही। जूनियर बालक वर्ग का मैच गोरखपुर-देवरिया के बीच खेला गया। इसमें देवरिया विजयी रही। फाइनल मुकाबला महराजगंज और देवरिया के बीच खेला गया, जिसमें देवरिया ने जीत हासिल किया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह और रमेश चंद्र सिंह ने विजेता-उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल जगत में ये बच्चे कल के भविष्य हैं। जो विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। मौके पर खेल सचिव संजय शाही, प्रबंधक सतीश सिंह, प्रधानाचार्य गोविंद, राजेश जायसवाल, अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।