{"_id":"671c0fac7f9dc2b413098ee5","slug":"deoria-defeated-chandauli-by-110-runs-deoria-news-c-208-1-deo1004-138451-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया ने चंदौली को 110 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया ने चंदौली को 110 रनों से हराया
Sat, 26 Oct 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
देवरिया। पूर्वांचल चैंपियन लीग के ग्रुप डी के दूसरे मुकाबले में देवरिया की टीम ने चंदौली को 110 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम के प्रतियोगिता में चार अंक हो गए हैं।
गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूर्वांचल चैंपियन लीग के ग्रुप डी का दूसरा मुकाबला हुआ। क्रिकेट एसोसिएशन देवरिया और क्रिकेट एसोसिएशन चंदौली के बीच मैच खेला गया।
25 ओवर के मैच में टॉस जीतकर देवरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। आकाश गुप्ता 82, विवेक 53, अनुराग 26 और साहिल के 22 रन की बदौलत सात विकेट खोकर टीम ने 244 बनाए। चंदौली की तरफ से साबूज ने चार, साहिल और सोनू ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदौली की टीम 22.4 ओवर में 134 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। चंदौली की तरफ से अनुज ने 25, ध्रुव व शिवम ने 23-23 रनों का योगदान दिया। देवरिया की तरफ से शुभम् मल्ल ने पांच और प्रशांत ने दो विकेट लिए। इसके पूर्व मैच के मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। पांच विकेट लेकर जीत में अहम योगदान देने वाले देवरिया के शुभम् मल्ल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला खेल अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने प्रदान किया।