फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria defeated Belthara in penalty shootout

Deoria News: पेनाल्टी शूटआउट में देवरिया ने बेल्थरा को दी मात

Sat, 06 Jan 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Deoria defeated Belthara in penalty shootout
सतरांव खेल मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के सतरांव खेल मैदान में जिलास्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को उद्घाटन मैच में देवरिया स्टेडियम के खिलाड़ियों ने शूटआउट के जरिए नेशनल टाउन क्लब बेल्थरा रोड को 5-4 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश्वर चौधरी ने मैच का शुभारंभ किया। मैच के पहले हाफ के 30वें मिनट में बेल्थरा रोड के विशाल ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। कुछ ही अंतराल में देवरिया के फैजल ने जवाबी गोल दाग कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय में और कोई गोल नहीं होने पर फैसला पेनाल्टी शूटआउट के जरिए हुआ। मौके पर श्रीकांत यादव, अवधनारायण यादव, डबलू यादव, आदित्य यादव, तौफीक अहमद, संदीप सिंह, सिंटू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed