फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   demsell body was burried with salt

Deoria News: नमक के साथ दफनाया गया था युवती का शव, पांच गांवों पर टिकी पुलिस की नजर

Sat, 01 Jun 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 01 Jun 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
demsell body was burried with salt
फालोअप...
विज्ञापन

- खुखुंदू क्षेत्र के खजुरी करौता रेलवे लाइन किनारे शव मिलने का मामला

- अभी तक शिनाख्त नहीं, शव का 72 घंटे बाद होगा पोस्टमार्टम

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। क्षेत्र के खजुरी करौता गांव के रेलवे ट्रैक के किनारे दफनाए मिले युवती के शव का दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस खजुरी करौता और पकड़ी खास गांव समेत आसपास के पांच गांवों पर नजर रखे है। पुलिस गोपनीय तरीके से गांवों में जाकर पता लगाने में जुटी है। सबसे खास बात यह है कि खोदाई में मिट्टी के साथ नमक भी निकला है। जिससे प्रतीत हो रहा है कि हत्यारे पूरी तैयारी के साथ शव को दफन किए थे। शव का पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद कराया जाएगा।

गौरतलब है कि खुखुंदू क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में रेलवे लाइन किनारे युवती का शव मिला था। पुलिस ने 18-20 वर्षीय युवती का शव होना बताया। हालांकि चेहरा स्पष्ट नहीं होने से शिनाख्त नहीं हो पाई है। सबसे खास बात यह रही कि खोदाई में पाया कि मिट्टी के साथ नमक भी निकला है। जिससे प्रतीत हो रहा है कि हत्यारे पूरी तैयारी के साथ शव को दफन किए थे।
विज्ञापन

जब से युवती का शव मिला है पुलिस खजुरी करौता, पकड़ी खास, करकटही परसिया, मकुनही और बतरौली पांडेय गांव पर नजर गड़ाए है। सूत्रों को माने तो पुलिस गांव में सादे लिबास में जाकर पता लगा रही है कि किसके घर की युवती लापता है। उधर, लोगों का कहना है कि हत्या करके शव को दफन किया गया है। अगर हत्या नहीं किया गया होता ट्रेन की चपेट या फिर सामान्य मौत हुई होती, शव को कोई सुनसान जगह पर लाकर और नमक डालकर नहीं दफनाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। 72 घंटे बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के पांच गांवों में तहकीकात की जा रही है। उम्मीद है जल्द शव की शिनाख्त हो जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव मोर्चरी में रखा गया है।


----------------
इनसेट...

चाकू और खुरपी भी युवती की हत्या की ओर कर रहे है इशारा

खजुरी करौता रेलवे लाइन किनारे जहां युवती का शव दफन किया गया था। वहीं से चाकू और खुरपी भी पुलिस ने बरामद किया था। युवती के गर्दन पर भी वार के निशान प्रतीत हो रहा था। ऐसे में मौके से मिला चाकू और खुरपी भी युवती की हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। बताते चलें कि जहां शव दफन हुआ था, उस जगह के आसपास गांवों के लोगों के मुताबिक एकदम सुनसान जगह है। उधर से तभी कोई गुजरता है,जब उसे अपने खेतों के तरफ या फिर लाइन पार करना होता है। लोगों का कहना है कि रात में न तो कोई अपना खेत देखने या फिर लाइन पार करने जाएगा। इससे यह भी प्रतीत हो रहा है कि हत्यारे सब कुछ जानते थे कि कौन सी जगह शव दफन करने के लिए मुफीद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed