फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Demands met, lawyers at Sadar Tehsil return to work.

Deoria News: मांगें पूरी, काम पर लौटे सदर तहसील के अधिवक्ता

Wed, 24 Sep 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 24 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Demands met, lawyers at Sadar Tehsil return to work.
देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को तहसील सभागार में हुई। इसमें प्रशासन द्वारा वकीलों की मांग मान लेने पर हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष सामंत कुमार मिश्र ने कहा कि तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता के खिलाफ तहसीलदार/नायब तहसीलदार के स्थानांतरण की हम लगातार मांग कर रहे थे। इसमें सोमवार को बार एसोसिएशन से डीएम और सीआरओ ने बैठक की। बैठक में 11 सूत्री मांग डीएम ने स्वीकार किया। इसके तहत नायब तहसीलदार शिवेन्द्र कौंडिल्य को तत्काल प्रभाव से सदर तहसील से हटाकर नायब तहसीलदार सिलिंग के पद पर संबद्ध कर दिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा मांग मान लेने के बाद अधिवक्ता धरना-प्रदर्शन स्थगित कर न्यायिक कार्य पर वापस आ गए हैं। अब तहसील में न्यायिक कार्य सुचारू रूप से चलेगा। बैठक में पूर्व अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी, अजय कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार शाही, राजाराम, सुनील कुमार चौहान, रविन्द्र कुमार, मनोज कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। संवादअ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed